{"_id":"60eb20e48ebc3ec20967c68f","slug":"four-arrested-for-planning-theft-srawasti-news-lko586419366","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की योजना बनाते चार गिरफ्तार, दो चाकू व उपकरण बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की योजना बनाते चार गिरफ्तार, दो चाकू व उपकरण बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। मल्हीपुर पुलिस ने शनिवार रात गश्त के दौरान बेगमपुर बाग से चार लोगों को गिरफ्तार किया। यह चारों आरोपी चोरी की योजना बना रहे थे। जिनके कब्जे से पुलिस ने दो चाकू व चोरी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण भी बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओ में मामला दर्ज किया गया है।
प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर दद्दन सिंह रविवार रात हमराहियों के साथ क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे। इस दौरान जैसे ही वह ग्राम बेगमपुर के मजरा कुभियागांव स्थित बाग के निकट पहुंचे। तभी उन्हें वाहन की रोशनी में बाग के अंदर चार लोग बैठे दिखे। संदेह के आधार पर पुलिस द्वारा घेराबंदी कर चारों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिनके कब्जे से पुलिस ने दो चाकू व आला नकब बरामद किया।
यह चारों बाग में बैठकर चोरी की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान थाना क्षेत्र के ग्राम बेगमपुर के मजरा इमाम पट्टी निवासी निवासी छोटू खां, सुजातपट्टी निवासी वसीम, छेदागांव महजिदिया निवासी आजाद व सर्वेश के रूप में हुई। जिनके विरुद्ध मल्हीपुर पुलिस ने संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर उन्हें रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जहां से बाद में चारों आरोपियों को जेल भेजा गया है। (संवाद)