फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Former Prime Minister's birthday celebrated as Good Governance Day

सुशासन दिवस के रूप में मनाया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन

Sat, 26 Dec 2020 09:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 09:11 PM IST
विज्ञापन
Former Prime Minister's birthday celebrated as Good Governance Day
श्रावस्ती। देश के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिवस शुक्रवार को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान कलेक्ट्रेट के तथागत हाल सहित सभी ब्लॉक मुख्यालय, सहकारी समितियों व ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां किसानों ने टेलीविजन व प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री के लाइव संबोधन को देखा। वहीं जिले के किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि का पैसा भी भेजा गया। इस दौरान मुख्य रूप से जिले के प्रभारी मंत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर कलेक्ट्रेट स्थित तथागत सभागार में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसकी शुरुआत प्रभारी मंत्री व प्रदेश के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विकास का रास्ता गांव से होकर गुजरता है। जब तक गांव, गरीब व किसान खुशहाल नहीं होंगे, तब तक देश व प्रदेश के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री किसानों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

किसानों के कल्याण के लिए तमाम योजनाओं का संचालन भी किया जा रहा हैं। इससे किसान लाभान्वित भी हो रहे है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए वरदान है। इस योजना से आज प्रधानमंत्री ने जिले के एक लाख 78 हजार 264 किसानों को सातवीं किश्त के रूप में 35 करोड 65 लाख 28 हजार रुपये खाते में दिए हैं। इससे पूर्व जिले के एक लाख 78 हजार 264 किसानों को छह किस्तों के माध्यम से 164 करोड 34 लाख 30 हजार रुपये दिए जा चुके हैं। जिलाधिकारी टीके शिबु ने कहा कि सरकार किसानों की आमदनी दोगुना करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान परम्परागत खेती के साथ ही आधुनिक एवं वैज्ञानिक विधि से खेती करें। जिससे अधिक पैदावार करके वह अपनी आमदनी बढ़ा सके। पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने कहाकि किसान दलहन और तिलहन की खेती करें इससे उनको फायदा मिलेगा। उप निदेशक कृषि कमल कटियार ने विभाग की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। किसानों को भिनगा विधायक असलम रायनी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक अजीत उपाध्याय ने किया। इस दौरान एडीएम योगानंद पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे, डीडीओ विनय कुमार तिवारी, सीओ हौसला प्रसाद, डीपीआरओ किरन, सीबीओ डॉ. जयइंद्र सिंह, एलडीएम अनल कुमार, डिप्टी आरएमओ प्रज्ञा शर्मा सहित किसान मौजूद रहे।

उधर सुशासन दिवस पर सभी ब्लॉक मुख्यालय, सहकारी समितियों व ग्राम पंचायतों में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान इकौना में आयोजित कार्यक्रम में श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय ने कहा कि किसानों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने व उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए भाजपा सरकार ने तीन नए कानून बनाए हैं। यह तीनों कानून किसान व खेती के लिए वरदान साबित होगे। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भी किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। उनके खाते में इस योजना के तहत राशि आने पर उनके चेहरे पर मुस्कान आई है। इस दौरान कलेक्ट्रेट पर प्रोजेक्टर, ब्लॉक मुख्यालयों पर एलईडी वैन व ग्राम पंचायतों में प्रधान व सचिवों की ओर से टेलीविजन के माध्यम से प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed