फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Food plate became expensive kitchen budget deteriorated

Shravasti News: महंगी हुई खाने की थाली बिगड़ा किचन का बजट

Sun, 18 Dec 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Food plate became expensive kitchen budget deteriorated
भिनगा के नई बाजार में लगी खाद्य सामग्री की दुकान - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। दाल, रोटी, चावल सब लगातार महंगा होता जा रहा है। छह माह के अंदर महंगाई सत्रह फीसदी तक बढ़ गई।
विज्ञापन

महंगाई की मार वैसे तो सभी पर है, लेकिन सबसे ज्यादा असर मध्यम वर्ग की थाली पर पड़ रहा है। यदि छह माह के आंकड़ों को देखे तो आम लोगों की थाली में परोसा जाने वाला दाल, चावल, रोटी तीनों महंगा हो गया है। वह भी दस से सत्रह फीसदी तक। यदि आटे को देखे तो छह माह पहले 36 रुपये प्रति किलो बिकने वाला आटा आज 42 रुपये प्रति किलो हो गया। यह तो ब्रांडेड आटे का भाव है।
वहीं लोकल आटे में में भी 300 से 400 रुपये प्रति कुंतल की वृद्धि हुई है। जिसको आम लोग चाहे वह मजदूरी पेशा हो या फिर सामान्य वर्ग खरीद कर खाता है। दलहनी अनाज में केवल इन छह माह में मसूर के दाल में 800 रुपये प्रति कुंतल की कमी आई है। पहले यह 8800 रुपये था तो अब 8000 रुपये में हो गया। इसके अतिरिक्त अरहर, उड़द, चना देशी, राजमा व काबुली चने के भाव में वृद्धि हुई है। इसमें राजमा व छोला चना में बीस फीसदी व बाकी दालों में दस से सत्रह प्रतिशत भाव बढ़ा है।
विज्ञापन

महंगाई की मार
सामग्री छह माह पूर्व मौजूदा
राजमा 100 120
काबुली चना 100 125
चावल मंसूरी 36 41
अरहर दाल 100 110
उर्द 90 100
चना काला 56 60
आटा 38 42
सब कुछ हो गया है महंगा
इन छह माह में आय में कोई वृद्धि नहीं हुई है। अनाज के दाम में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। यह कहना है सुनीता मौर्या का। वहीं, गृहणी कोमल शुक्ला का कहना है कि पहले पैकिंग में जो सामान आता था उसकी मात्रा अब कम हो गई है और रेट बढ़ गया है। ऐसे में घर का चूल्हा संभालना मुश्किल हो गया है। निश्चल पाठक का कहना है कि दाल, चावल, आटा रिफाइंड, साबुन, कुछ महंगा हो गया है। अब घर चलाना भी मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed