फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Food grains distributed in 101 houses in collaboration with Amar Ujala

अमर उजाला के सहयोग से 101 घरों में बांटा गया खाद्यान्न

Thu, 09 Apr 2020 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Food grains distributed in 101 houses in collaboration with Amar Ujala
श्रावस्ती में अमर उजाला फाउंडेशन व भगौती प्रसाद मिश्रा सेवा मेमोरियाल हास्पिटल के सहयोग से जरूर - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। लॉकडाउन में जरूरतमंदों के घर राशन पहुंचाने का अभियान अमर उजाला फाउंडेशन चला रहा है। इस मुहिम में समाज सेवी भी अपनी मदद दे रहे हैं। गुरुवार को करीब 101 घरों में भगौती प्रसाद मिश्रा सेवा मेमोरियल हॉस्पिटल की ओर से जरूरतमंदों को खाद्यान्न पहुंचाया गया। यह खाद्यान्न चार लोगों के लिए सात दिन का है, जिसमें आटा, चावल, दाल, नमक, तेल, सब्जी सहित अन्य सामान है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों की अर्थ व्यवस्था कृषि पर आधारित है। इस समय गेहूं की फसल की कटाई चल रही है। अन्य अनाज भी अभी तैयार नहीं है, जिसके चलते ग्रामीणों के सामने खाने की समस्या खड़ी हो गई है। इस लॉकडाउन के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के सामने जरूरी सामानों का अभाव है। यहां तक कि कुछ लोगों के घरों में खाने के लिए राशन भी नहीं बचा है। ऐसे में जरूरतमंदों को अमर उजाला फाउंडेशन ने सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले भगौती प्रसाद मिश्रा सेवा मेमोरियाल हॉस्पिटल के सहयोग से इकौना के अंधरपुरवा, इमिलिया व महरौली में 101 घरों में खाद्यान्न का वितरण किया।
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ. रमेश मिश्रा, सामाजिक कार्यकर्ता रामकुमार शुक्ला एडवोकेट, राजेश पांडेय, ओंकार प्रसाद तिवारी व धनंजय मिश्रा ने लोगों को खाद्यान्न वितरित किया। इस खाद्यान्न में चार लोगों के लिए सात दिनों तक खाने के लिए चावल, आटा, दाल, नमक व सब्जी व उसका मसाला उपलब्ध है। इस दौरान डॉ. रमेश मिश्रा ने कहा कि हर सक्षम व्यक्ति आम लोगों की मदद के लिए आना चाहता है, लेकिन अक्सर उसे मंच नहीं मिल पाता। इसलिए वह संकोच में रहता है कि शुरुआत कहां से की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन ने समाज के समर्थ लोगों को यह मंच दिया है कि वह जरूरतमंदों की मदद उसके सहयोग से कर सके। मैं इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन की प्रशंसा करने के साथ ही यह आश्वासन देता हूं कि अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से चलाई जा रही इस मुहिम में चौबीस घंटे खड़ा मिलूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed