फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Followers from Thailand performed worship at the Gandhakuti.

Shravasti News: थाईलैंड के अनुयायियों ने गंधकुटी में की पूजा

Sat, 27 Jun 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 27 Jun 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Followers from Thailand performed worship at the Gandhakuti.
 गंधकुटी में प्रार्थना करते बौद्ध अनुयायी।
कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती शुक्रवार को थाईलैंड से आए अनुयायियों के 30 सदस्यीय दल से गुलजार रही। सभी अनुयायियों ने भिक्षु भंवरानंद के नेतृत्व में गंधकुटी में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान बौद्ध सभा का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बौद्ध सभा को संबोधित करते हुए भिक्षु ने कहा कि अध्यात्म मनुष्य के दुख को दूर नहीं करता है। यह केवल संसार की परिवर्तनशीलता की जानकारी देता है। दुख की अवस्था भी अवश्य बीतती है और सुख आता है। दुख का निवारण चार सत्यों को जान लेने से संभव है। ये सत्य हैं, संसार में दुख का अस्तित्व, दुख का कारण, दुख के कारण को दूर करने की संभावना, और दुख दूर करने का मध्यम मार्ग। मध्यम मार्ग बौद्ध दर्शन की दूसरी शिक्षा है। माध्यमिक मार्ग का अर्थ है, किसी भी वस्तु, गुण या प्रवृत्ति का न तो आधिक्य हो और न ही कमी हो। सब कुछ संतुलित अनुपात में होना चाहिए। इस संतुलन की अवस्था को आचरण का माध्यमिक मार्ग कहा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed