फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Fog prevails in the tarai

तराई में छाया रहा कोहरा

Tue, 19 Jan 2021 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Fog prevails in the tarai
श्रावस्ती। तराई में मौसम का मिजाज मंगलवार को भी ठंडा रहा। इससे लोग ठंड में कंपकंपाते नजर आए। वहीं, दोपहर में कोहरे की चादर से बाहर निकले सूरज ने लोगों को राहत दी। इसके साथ ही लगातार चल रही पश्चिमोत्तर हवा के कारण सुबह-शाम ठिठुरन भी बढ़ी है। इसके बावजूद कहीं अलाव न जलने के कारण सुबह-शाम सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को ठंड से कंपकंपाते देखा जा रहा है।
विज्ञापन

पहाड़ों पर हो रही वर्फबारी से जिले में मौसम का मिजाज सोमवार रात अचानक ठंडा हो गया। लगातार 13 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही तेज पश्चिमोत्तर हवा के कारण ठंड काफी बढ़ गई है। सोमवार देर शाम शुरू हुआ घने कोहरे का दौर मंगलवार दोपहर तक जारी रहा। इस बीच आर्द्रता बढ़ने के कारण सुबह तक कोहरा बूंद बनकर बरसता रहा।
विज्ञापन

तेज हवा व घने कोहरे के कारण मौसम का पारा आठ डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जिससे लोग ऊनी कपड़ों में भी ठंड से बेहाल रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेने को विवश रहे। जनवरी माह के दूसरे पखवाड़े तक जिला व तहसील प्रशासन द्वारा भिनगा व इकौना नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के सभी गरीबों को कंबल वितरित नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निकायों द्वारा प्रमुख चौक चौराहों पर सुबह शाम अलाव भी नहीं जलवाया जा रहा है। इससे गरीबों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रहीं हैं। इस संबंध में फसल अनुसंधान केंद्र बहराइच के मौसम विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. एमबी सिंह बताते हैं कि तापमान में अभी उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। इस बीच बरसात की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed