{"_id":"63f8f72afaaa1da92307719a","slug":"five-thousand-patients-were-treated-in-20-villages-srawasti-news-c-13-1-101864-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: 20 गांवों में पांच हजार मरीजों का हुआ इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: 20 गांवों में पांच हजार मरीजों का हुआ इलाज
Fri, 24 Feb 2023 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 24 Feb 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से गुरु गोरक्षनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा का शुभारंभ शुक्रवार को जमुनहा से किया गया। इस मौके पर 20 गांवों में करीब पांच हजार मरीजों की निशुल्क चिकित्सा की गई। कैंप का शुभारंभ सह प्रांत प्रचारक के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया।
आरएसएस की ओर से भारत-नेपाल सीमा के गांवों में लोगों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कैंप का आयोजन किया गया। कैंप को गुरु गोरक्षनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा नाम दिया गया है। पहले दिन जमुनहा के बीस पंचायतों के करीब पांच हजार लोगों ने विशेष चिकित्सकों की सेवाओं का लाभ लिया।
इसमें डेंटल, स्त्री रोग, बाल रोग विशेषज्ञ के साथ ब्लड प्रेशर, शुगर, असाध्य रोग सहित अन्य सुविधाएं दी गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ आरएसएस के अवध के सह प्रांत प्रचारक मनोज और जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र ने किया। इस मौके पर क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। इस मौके पर जिला प्रचारक शिव शंकर, कमलेश, अंकित, सहित काफी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।