{"_id":"61d1e1db06e444779c2fc12b","slug":"five-arrested-with-50-liters-of-raw-liquor-srawasti-news-lko611680547","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 लीटर कच्ची शराब के साथ पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 लीटर कच्ची शराब के साथ पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। जिले में बढ़ी ठंड के साथ अवैध शराब निर्माण व बिक्री का कारोबार भी तेजी से चल पड़ा है। जिस पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए एसपी द्वारा थाना व चौकी प्रभारियों को विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। जिसके क्रम में शनिवार रात पुलिस द्वारा 50 लीटर कच्ची शराब के साथ अलग-अलग स्थानों से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
जिला पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान मल्हीपुर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार विनोद कुमार पुत्र छोटेलाल निवासी रजपूतिया व बाबूराम पुत्र भरोसे निवासी मोगला के कब्जे से पुलिस ने 10-10 लीटर कच्ची शराब बरामद की। गिलौला पुलिस ने कस्बा निवासी मनोज कुमार उर्फ मुन्ना को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। जबकि इकौना पुलिस ने अढुआपुर निवासी भूरे तथा भगवानपुर बनकट निवासी मनोज कुमार को 10-10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। जिनके विरुद्ध स्थानीय पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। (संवाद)