फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   First he raped her, now he is threatening to make the video viral

Shravasti News: पहले किया दुष्कर्म, अब वीडियो वायरल करने की दे रहा धमकी

Thu, 20 Mar 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 20 Mar 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
First he raped her, now he is threatening to make the video viral
श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। बाद में वीडियो बनाकर उसका शोषण करता रहा। परेशान पीड़िता अपने पति के पास राजकोट चली गई। वहां पहुंचा आरोपी धमकी देकर उसे वापस ले आया। अब आरोपी फोटो व वीडियो वायरल करने व पीड़िता के पति को मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एसपी घनश्याम चौरसिया को दिए शिकायती पत्र में पीड़िता ने कहा है कि उसका पति राजकोट में मजदूरी करता है। घर पर वह अपने बच्चों के साथ रहती है। इसका फायदा उठाकर भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भुजंगा निवासी मकसूद खान पीड़िता के घर आ गया। यहां उसने डरा धमका कर न सिर्फ दुष्कर्म किया बल्कि वीडियो भी बना लिया। इसके बाद से वह वीडियो दिखाकर शारीरिक शोषण कर रहा है। वहीं विरोध करने पर पिटाई भी करता है। इससे तंग होकर पीड़िता अपने पति के पास राजकोट चली गई। वहां पहुंचा आरोपी पीड़िता उसके बच्चों से दुष्कर्म की धमकी देते हुए वापस ले आया। बाद में पीड़िता को बंधक बनाकर दुष्कर्म करता रहा। अब पीड़िता के पति को जान से मरवाने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने एसपी से हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक भिनगा भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज किया जा रहा है, जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed