{"_id":"5e8df8a28ebc3e769d013609","slug":"fire-workers-are-doing-sanitation-srawasti-news-lko5169579106","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से निपटने के लिए अगिभनशमनकर्मी कर रहे सेनेटाइज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से निपटने के लिए अगिभनशमनकर्मी कर रहे सेनेटाइज
विज्ञापन
श्रावस्ती। कोरोना वायरस का प्रकोप रोकने व लोगों को इससे सुरक्षा प्रदान करने के लिए अग्निशमन विभाग लगातार सैनिटाइजेशन करा रहा है। इसका बुधवार को एसपी ने जायजा भी लिया। इस दौरान लॉकडाउन का जायजा लेने के साथ ही उन्होंने मातहतों व ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को दिशा-निर्देश भी दिया।
अग्निशमन विभाग द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना के वायरस के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए बैंक सहित भिनगा नगर में सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। इसका पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने जायजा लिया। उन्होंने अग्निशमन कर्मियों को सतर्क रह कर कार्य करने की नसीहत भी दी। इसके बाद उन्होंने लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लेने के लिए बार्डर पर लगे बैरियर व चेकपोस्ट का जायजा लिया जहां तैनात पुलिस कर्मियों को नियमों का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया।
वहीं अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान बैंकों, ग्राहक सेवा केंद्र व पेट्रोल पंप आदि की जांच की। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही बैंक व पेट्रोल पंप कर्मियों को सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने कस्बा गिरंट, बदला, नासिरगंज, लक्ष्णनगर का भ्रमण कर सब्जी, मेडिकल, किराना आदि की दुकानों की जांच कर दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन
वहीं सीओ भिनगा हौसला प्रसाद व सीओ इकौना तारकेश्वर पांडे ने सर्किल क्षेत्र में भ्रमण कर लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लिया। इसके साथ ही बैंक, एटीएम, ग्राहक सेवा केंद्र, बैरियर, चेकपोस्ट आदि की जांच कर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिया। वहीं थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर उचित दर विक्रेताओं की दुकानों पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उपस्थित लोगों से सामाजिक दूरी का पालन कराया गया।