{"_id":"67eed3d0e6adf29a5208c3f1","slug":"fire-in-wheat-crop-shravasti-news-c-104-1-srv1002-110303-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: गेहूं की फसल में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: गेहूं की फसल में लगी आग
Fri, 04 Apr 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती) जमुनहा के ग्राम फुलवरिया शाहपुर के मजरा पकड़िया गांव के पास लगे पुआल के ढेर में बृहस्पतिवार दोपहर को अज्ञात कारण से आग लग गई। इसकी चपेट में आने से बगल में स्थित मीरा देवी के खेत में लगी गेहूं की फसल जलने लगी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू किया। आग से मीरा देवी का पांच बिस्वा, संगी लाल यादव का पांच बिस्वा व तुलसीपुर निवासी शेषपाल वर्मा की दो बिस्वा गेहूं की फसल जल गई। क्षेत्रीय लेखपाल नरेश कुमार ने क्षति का आकलन किया। अग्निकांड में कोई हताहत नहीं हुआ है।
14 के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई
श्रावस्ती। पुलिस ने बुधवार रात शांतिभंग करने के आरोप में 14 लोगों को अलग-अलग क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों को पुलिस ने संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया।
विज्ञापन
14 के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई
श्रावस्ती। पुलिस ने बुधवार रात शांतिभंग करने के आरोप में 14 लोगों को अलग-अलग क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों को पुलिस ने संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया।
विज्ञापन