{"_id":"6a4aa5993c923d1e37073a74","slug":"fire-department-organized-a-mock-drill-shravasti-news-c-104-1-srv1004-121384-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: अग्निशमन विभाग ने आयोजित की माॅकड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: अग्निशमन विभाग ने आयोजित की माॅकड्रिल
Mon, 06 Jul 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में गैस सिलिंडर की आग को बुझाते कर्मी।
श्रावस्ती। पुलिस लाइन में अग्निशमन विभाग ने रविवार को अग्नि सुरक्षा का पूर्वाभ्यास आयोजित किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों को आग पर तत्काल नियंत्रण के उपाय बताए गए। उन्हें व्यावहारिक रूप से स्थिति संभालने का प्रशिक्षण भी दिया गया। पूर्वाभ्यास में सिलिंडर में आग लगने का प्रदर्शन किया गया। अग्निशमन कर्मियों ने गीले जूट के बोरे से सिलिंडर को लपेटकर आग शांत कर दी।
अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह ने आपदा में धैर्य रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आग लगने पर वृद्ध व बच्चों को पहले सुरक्षित निकालना चाहिए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजय शर्मा ने सिलिंडर में आग लगने पर उसे घर से बाहर करने को कहा। उन्होंने भीगे बोरे या कंबल से आग बुझाने का सुझाव दिया। पुलिस कर्मियों को अग्निशामक यंत्रों के उपयोग और आपातकालीन हेल्पलाइन की जानकारी भी दी गई। इस मौके पर सीओ आलोक कुमार सिंह, आरआई अखिलेश कुमार, लीडिंग फायरमैन अरवेंद्र सिंह, फायर मैन सर्वेश कुमार, हनुमंत लाल मिश्रा, सच्चिदानंद तिवारी, रमेश कुमार, दीपक अवस्थी सहित अन्य माैजूद रहे।