फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   FIR on three teachers who used to work with fake records

फर्जी अभिलेख से नौकरी करने वाले तीन शिक्षकों पर एफआईआर

Fri, 24 Jan 2020 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
FIR on three teachers who used to work with fake records
श्रावस्ती। फर्जी अभिलेखों के सहारे नौकरी करने वाले तीन अध्यापकों पर शुक्रवार एबीएसए ने एफआईआर दर्ज कराया। सभी शिक्षक पहले से ही फरार हैं। इन्हें सुनवाई का मौका भी मिला था। सुनवाई के बाद तीनों को टर्मिनेट किया जा चुका था।
विज्ञापन

जिले में सहायक अध्यापकों की भर्ती में अनियमितताएं बरती गई थीं। जिसकी परतें लगातार खुलती जा रही हैं। इसी के तहत तीन शिक्षकों को जो फर्जी अभिलेखों के सहारे नौकरी कर रहे थे। नौकरी करने वाले शिक्षक स्वयं तो कक्षा आठ पास हैं। लेकिन वह मेधावी छात्रों के अभिलेखों की द्वितीय प्रति बनवा कर जिले में नौकरी हथिया ली थी।
विज्ञापन

इस मामले की शिकायत होने पर कुछ दिन पूर्व बीएसए ने सहायक अध्यापक मनोज कुमार प्राथमिक विद्यालय खांवा कला जमुनहा, रामकुमार सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय डौराबोझी सिरसिया व प्रीती शर्मा सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय लालपुर खबरा इकौना को नोटिस भेजा गया था। जिसमें उन्हें अपने अभिलेखों का सत्यापन कराने को कहा गया था। लेकिन सभी नोटिस पाते ही फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में कई बार बीएसए ने इनके मूल पते पर भी नोटिस डाक द्वारा भेजा लेकिन यह सभी उपस्थिति नहीं हुए। इस पर बीएसए ने अंतिम नोटिस जारी करते हुए सभी को सेवामुक्त कर दिया था। इसी के बाद इन तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed