फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   FIR lodged against two teacher

जालसाजी में दो शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 07 Jul 2019 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against two teacher
सिरसिया (श्रावस्ती)। दूसरे के नाम पर प्राथमिक विद्यालय अहलाद नगर में नौकरी कर रहे शिक्षक के खिलाफ शुक्रवार देर शाम बीईओ ने सिरसिया थाने में केस दर्ज कराया है। वहीं बिना सूचना नदारद क्षेत्र के ही प्राथमिक विद्यालय पकड़िया में तैनात शिक्षक पर भी जालसाजी का मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

गोरखपुर के थाना राजघाट अंतर्गत पुबरक मानपुर निवासी राजू उपाध्याय सिरसिया के प्राथमिक विद्यालय अहलाद नगर में नौ जुलाई 2006 से शिक्षक पद पर तैनात था। इस मामले में संतकबीर नगर जिला निवासी राजू उपाध्याय ने उसके अभिलेख लगाकर गोरखपुर निवासी पर नौकरी करने का आरोप लगाते हुए एक वर्ष पूर्व बीएसए से शिकायत की थी।
विज्ञापन

इसकी जांच शुरू होने के बाद से ही गोरखपुर निवासी शिक्षक राजू फरार हो गया। वहीं इस घटना के बाद से सिरसिया क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पकड़िया में तैनात शिक्षक कन्हैया सिंह निवासी पुरविलपुर जिला गोरखपुर भी फरार हो गया था। जिसे कई बार नोटिस जारी कर बीएसए ने उसके अभिलेख सत्यापन कराने के लिए कार्यालय बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी वह उपस्थित नहीं हुआ। इस पर बीएसए ने उन्हें बर्खास्त कर दिया था। दोनों के खिलाफ शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी सिरसिया कृष्ण कुमार ने सिरसिया थाने में मामला दर्ज कराया है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह यादव ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही दोनों शिक्षकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed