फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Fight between two sides, one serious

दो पक्षों के बीच मारपीट, एक गंभीर

Sun, 21 Nov 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Fight between two sides, one serious
जमुनहा (श्रावस्ती)। इमिलिया गांव में मामूली कहासुनी को लेकर दो व्यक्तियों के बीच मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने घायलों को सीएचसी मे भर्ती कराया। जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम इमलिया करनपुर के मजरा इमलिया गांव निवासी दिलबहार खान इमलिया चौराहे पर गांव के ही कुछ लोगों को अनावश्यक रूप से गाली दे रहा था। जिसको ग्रामीण दिलशाद अहमद ने मना किया। इसी बीच काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। जिनके समझाने के बाद मामला शांत हो गया। थोड़ी देर बाद दिलशाद अहमद का भाई इरशाद खान गिरंट मेला देखकर लौट रहा था। जैसे ही वह दिलबहार के घर के पास पहुंचा दिलबहार पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

इस पर इरशाद भी हमलावर हो गया। जिसमें दोनों को चोटें आईं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर में भर्ती कराया। जहां इरशाद की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने दोनो पक्षों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed