{"_id":"5da8a3b78ebc3e939f4084af","slug":"farmer-injured-in-leopard-attack-srawasti-news-lko487488146","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए के हमले में किसान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए के हमले में किसान घायल
विज्ञापन
सिरसिया (श्रावस्ती)। बालू गांव में बुधवार की रात घरुही में मवेशियों के पास सो रहे किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया। किसान की चीख पुकार सुनकर दौड़ों ग्रामीणों के हांका लगाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। घायल किसान को सीएचसी सिरसिया ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे वापस घर भेज दिया गया।
सिरसिया थाना क्षेत्र का ग्राम बालू सोहेलवा जंगल के किनारे स्थित है। यहां अक्सर जंगल से निकल कर आने वाले तेंदुए का आतंक रहता है। ऐसा ही कुछ बुधवार की रात को भी हुआ। गांव निवासी खेदू (78) प्रतिदिन की भांति बुधवार की रात अपने घर के पूरब बने घरुही में मवेशियों के पास सोया हुआ था।
इस दौरान उसने रजाई ओढ़ रखी थी। रात करीब तीन बजे जंगल से निकल कर आए तेंदुए ने उस पर हमला बोल दिया। रजाई ओढ़े होने के कारण उसे गंभीर घाव नहीं लगे। इस दौरान खेदू के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों के हांका लगाने पर तेंदुआ सोहेलवा जंगल की ओर भाग गया। इससे उसकी जान बच सकी। घायल खेदू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया लाया गया। जहां चिकित्सक की ओर से प्राथमिक उपचार के बाद उसे वापस घर भेज दिया गया है। वहीं घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है।