फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Fair price shop dealer misappropriates 56 quintals of food grains; FIR registered.

Shravasti News: कोटेदार ने किया 56 क्विंटल खाद्यान्न गायब, एफआईआर दर्ज

Tue, 29 Sep 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 29 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Fair price shop dealer misappropriates 56 quintals of food grains; FIR registered.
तुलसीपुर। गिलौला विकासखंड की ग्राम पंचायत नेवरिया के कोटेदार रामरूप के खिलाफ सोनवा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। दुकान की जांच में गेहूं और चावल का स्टॉक शून्य मिला। डीएम की अनुमति के बाद पूर्ति निरीक्षक रजनीश चंद्र शुक्ला ने कार्रवाई कराई।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक ने 24 सितंबर की सुबह दुकान के दोनों गोदामों का निरीक्षण किया। वहां गेहूं-चावल नहीं मिला, जबकि 1.80 क्विंटल चीनी रखी थी। जांच में स्टॉक रजिस्टर भी एक जनवरी 2026 से अधूरा मिला। रिपोर्ट के अनुसार अगस्त और सितंबर के वितरण के बाद दुकान में 22 क्विंटल 52 किलो 700 ग्राम गेहूं और 33 क्विंटल 56 किलो 800 ग्राम चावल होना चाहिए था, लेकिन दोनों का स्टॉक नहीं मिला। वहीं, निर्धारित 42 किलो के मुकाबले चीनी 1.38 क्विंटल अधिक मिली।
विज्ञापन


32 कार्डधारकों के बयान दर्ज
जांच टीम ने दुकान से जुड़े 32 कार्डधारकों के बयान लिए। कुछ ने सितंबर में ई-पॉश मशीन पर अंगूठा लगवाने के बाद राशन नहीं मिलने, चीनी न देने और राशन-चीनी के लिए रुपये लेने का आरोप लगाया। जांच में 37 कार्डधारकों के पोर्टेबिलिटी के जरिये अन्य विक्रेताओं से खाद्यान्न लेने की पुष्टि हुई। पूर्ति निरीक्षक के अनुसार डीएम ने 25 सितंबर को एफआईआर की अनुमति दी थी। इसके बाद कोटेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। कार्रवाई आधार प्रमाणीकरण के बाद खाद्यान्न व चीनी वितरण न करने, स्टॉक रजिस्टर अपडेट नहीं करने और भौतिक सत्यापन में गेहूं-चावल की कमी मिलने के आधार पर की गई। कोटेदार ने बताया कि सितंबर में अंत्योदय कार्डधारकों का ई-पॉश मशीन पर अंगूठा नहीं लगवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed