फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Enter name in voter list

मतदाता सूची में दर्ज कराएं नाम

Tue, 17 Nov 2020 08:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 08:26 PM IST
विज्ञापन
Enter name in voter list
श्रावस्ती। जिले में विधानसभा निर्वाचन की मतदाता सूची के प्रकाशन का मंगलवार से विशेष अभियान शुरू हुआ। इसकी शुरुआत उप निर्वाचन अधिकारी ने राजा वीरेंद्र कांत सिंह महाविद्यालय में वोटर रजिस्ट्रेशन केंद्र का शुभारंभ करके की। उन्होंने लोगों से मतदाता सूची देखकर उसमें व्याप्त खामियों को दूर कराने व अपना नाम दर्ज कराने को कहा।
विज्ञापन

उप निर्वाचन अधिकारी व अपर जिला मजिस्ट्रेट योगानंद पांडेय ने राजा वीरेंद्र कांत सिंह महाविद्यालय भिनगा में मंगलवार को वोटर रजिस्ट्रेशन केंद्र का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाताओं से कहा कि लोग अपने अपने क्षेत्र की मतदाता सूची को 15 दिसंबर तक देख सकते है। जिन मतदाताओं को मतदाता सूची के आलेख्य में कोई आपत्ति या दावे प्रस्तुत करना है, वह निर्धारित अवधि के भीतर प्रस्तुत कर सकते है।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 17 नवंबर से 15 दिसंबर तक विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के आलेख्य का प्रकाशन संबंधित मतदान केन्द्रों पर कराया जाएगा। दावे और आपत्तियां प्राप्त करने के लिए विशेष अभियान 22 नवंबर, 28 नवंबर, 05 दिसंबर व 13 दिसंबर को चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे नागरिक जो 01 जनवरी 2021 को 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के हो जायेंगे और उनका नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज नहीं है, वह अपना नाम दर्ज कराने के लिए प्रारूप -6 (पासपोर्ट साइज फोटो, पते व उम्र सर्टिफिकेट सहित) व नाम कटवाने के लिए प्रारूप -7, नाम में संशोधन के लिए प्रारूप -8 तथा एक ही विधानसभा में एक बूथ से दूसरे बूथ में नाम स्थानांतरित कराने के लिए प्रारूप -8 क में आवेदन संबंधित बीएलओ अथवा अपने मतदान केन्द्र पर पदाभिहित अधिकारी को दे सकते है।

जिले के सभी महाविद्यालयों में वोटर रजिस्ट्रेशन केंद्र की व्यवस्था की गई है। पात्र युवा वोटरों को शत प्रतिशत जोड़ने वाले महाविद्यालयों को 25 जनवरी मतदाता दिवस के दिन प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर उप जिला मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, तहसीलदार राजकुमार पांडेय, प्राचार्य डॉ. अरुण प्रताप सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी छोटेलाल, सुनील श्रीवास्तव, शैलेंद्र कुमार पांडेय, सुभाष चंद्र राठौर सहित महाविद्यालय के प्रवक्ता, छात्र व छात्राएं तथा तहसील कर्मी मौजूद रहै।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed