फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Ensure student enrollment aligns with the target.

Shravasti News: लक्ष्य के अनुरूप करवाएं छात्र नामांकन

Sun, 05 Jul 2026 12:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Ensure student enrollment aligns with the target.
जमुनहा के कंपोजिट विद्यालय चौगोई का निरीक्षण करते एआरपी गौरव मिश्रा। स्रोत- ​शिक्षक
श्रावस्ती। आकांक्षी जनपदों में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने पर शासन की ओर से जोर दिया जा रहा है। शनिवार को डीएम अन्नपूर्णा गर्ग के निर्देश पर विज्ञान एकेडमिक रिसोर्स पर्सन गौरव मिश्र ने जमुनहा के कंपोजिट विद्यालय चौगोई का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाएं परखीं।
विज्ञापन


गौरव मिश्र ने छात्र नामांकन, निपुण तालिका, पुस्तकालय, इको क्लब, अकादमिक कैलेंडर और शिक्षण अधिगम सामग्री के प्रदर्शन आदि बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने समय सारिणी अनुरूप शिक्षण, शिक्षक डायरी और संदर्शिका के पालन का जायजा लिया। साथ ही मध्याह्न भोजन वितरण, पुस्तक वितरण और कक्षा तीन तक के बच्चों के निपुण आकलन की स्थिति भी जांची।
विज्ञापन


इस दौरान प्रधानाध्यापक सुरेश प्रसाद, सहायक अध्यापक शिल्पी श्रीवास्तवा, रेनू वर्मा, प्रमोद वर्मा, मनोज जायसवाल, पुंडरीक पांडेय, अनुदेशक रामनरेश यादव, सुनीता, एजुकेट गर्ल के क्षेत्रीय समन्वयक ऊधवराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed