{"_id":"6068a66f8ebc3e590d66c775","slug":"enrollment-started-amidst-the-chaos-srawasti-news-lko572539935","type":"story","status":"publish","title_hn":"अव्यवस्थाओं के बीच शुरु हुआ नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अव्यवस्थाओं के बीच शुरु हुआ नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिलौला (श्रावस्ती)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए की गई तैयारियों की शनिवार पहले दिन ही हवा निकल गई। चिलचिलाती धूप में प्रत्याशी व उनके समर्थक खुले आसमान के नीचे नामांकन के लिए कतारबद्ध दिखे। इतना ही नहीं महिला व पुरुष दावेदारों के लिए अलग-अलग व्यवस्था न होने के कारण वह एक ही लाइन में देखे गए।
ब्लॉक मुख्यालय गिलौला में शनिवार को ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हुई। नामांकन से पूर्व व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने, कहीं कोई कमी न रहे। इसके लिए उच्च अधिकारियों द्वारा कई बार ब्लॉक का दौरा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया गया था। अधिकारियों के आदेश की यहां पहले दिन ही हवा निकल गई। ब्लॉक में न तो महिला व पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग काउंटर की व्यवस्था की गई थी। और न ही उनके लिए अलग-लाइन लगाने का कोई इंतजाम ही किया गया। इतना ही नहीं चिलचिलाती धूप होने के बावजूद न तो टेंट लगवाया गया और न ही छाया के लिए कोई इंतजाम देखने को मिला। ब्लॉक कार्यालय परिसर में न्याय पंचायतवार लगाए गए काउंटर में अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए धूप की परवाह किए बगैर लोग कतारबद्ध नजर आए। इतना ही नहीं पुरुष व महिला अभ्यर्थी अपने प्रस्तावकों के साथ एक ही लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
बिना तलाशी परिसर में नहीं मिला प्रवेश
ब्लॉक मुख्यालय के मुख्य गेट पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। जिनके द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने आने वालों की तलाशी के बाद ही उन्हें परिसर में प्रवेश दिया गया। इतना ही नहीं बगैर मास्क व गमछा बांधे किसी को ब्लॉक कार्यालय परिसर के अंदर नहीं जाने दिया गया। यह स्थिति कलेक्ट्रेट सहित सभी ब्लॉक मुख्यालयों की रही। जहां आने वाले प्रत्याशी व उनके समर्थकों की न सिर्फ तलाशी ली गई। बल्कि उन्हें मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन
कोरोना प्रोटोकॉल की समर्थकों ने उड़ाई धज्जियां
कलेक्ट्रेट स्थित एडीएम न्यायालय कक्ष में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की व्यवस्था की गई थी। जबकि ब्लॉक मुख्यालयों पर न्याय पंचायतवार काउंटर बनाए गए थे। कलेक्ट्रेट सहित ब्लॉक परिसर में प्रत्याशी व उसके प्रस्तावक को ही जाने की अनुमति थी। जबकि करीब दो सौ मीटर दूर वाहनों को रोका जा रहा था। ऐसे में प्रत्याशियों के साथ आए समर्थक लगाए गए बैरीकेडिंग के बाहर जमा रहे। जहां कहीं छाया दिखी वहां एक ही स्थान पर काफी संख्या में लोग एकत्र हुए। जिनके चेहरों पर न तो मास्क दिखा और न ही गमछा ही। इस दौरान सामाजिक दूरी का भी अनुपालन न होने से कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ीं।
चुनाव कंट्रोल रूम स्थापित
श्रावस्ती। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी के विश्राम कक्ष के सामने कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम सप्ताह के सभी दिन 24 घंटे सक्रिय रहेगा। कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9454417486, 9454417485, 8960498147 व 9044047486 पर कभी भी किसी वक्त कोई भी प्रत्याशी, समर्थक अथवा आम नागरिक चुनाव से संबंधित अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। इसके अतिरिक्त प्रभारी अधिकारी कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर 8004180202 भी जारी किया गया है। जिसमें चुनाव से संबंधित अपनी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय) आरपी चौधरी ने दी है।