{"_id":"6532cf362eb8ff2585024854","slug":"electricity-remained-disrupted-throughout-the-day-for-feeder-repair-srawasti-news-c-104-1-srv1001-1875-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: फीडर मरम्मत के लिए पूरे दिन बाधित रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: फीडर मरम्मत के लिए पूरे दिन बाधित रही बिजली
Sat, 21 Oct 2023 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 21 Oct 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
जलापूर्ति पर भी पड़ा असर, जनसेवा केंद्रों में कामकाज और व्यापार भी हुआ प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
जमुनहा(श्रावस्ती)। विद्युत उपकेंद्र उल्लहवा के इनकमिंग व आउटगोइंग फीडर की मरम्मत के लिए शुक्रवार सुबह नौ बजे ही बिजली काट दी गई, जिसके चलते सरकारी कार्यालयों का कामकाज भी प्रभावित हुआ ही। व्यापारियों सहित आमजन को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इससे करीब तीन लाख की आबादी प्रभावित हुई। इसका असर जलापूर्ति पर भी दिखाई पड़ा।
जमुनहा के विद्युत उपकेंद्र उल्लहवा से मिलने वाले क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति शुक्रवार सुबह बाधित हो गई। उपकेंद्र में स्थापित दो इनकमिंग व पांच आउटगोइंग फीडरों की मरम्मत के लिए मल्हीपुर, जमुनहा, उल्लहवा, तुलसीपुर व तिवारी गांव फीडर पर पड़ने वाले गांवों व बाजार के लोगों को पूरे दिन विद्युत आपूर्ति बहाल होने का इंतजार करना पड़ा। आपूर्ति बाधित होने से सभी इलाकों में जहां व्यापार प्रभावित हुआ। वहीं क्षेत्र के बैंक, डाकघर व तहसील सहित ब्लाॅक में जनरेटर का सहारा लेना पड़ा। वहीं सीएचसी मल्हीपुर, पीएचसी जमुनहा, मल्हीपुर व हरदत्त नगर गिरंट थाने सहित जनसेवा केंद्रों पर भी बिजली न होने का असर दिखाई पड़ा। यहां आने वाले लोगों को मायूस लौटना पड़ा। बिजली न होने के कारण दुर्गा पूजा पंडालों में भी जेनरेटर का सहारा लेना पड़ा। इस बारे में अधिशासी अभियंता विद्युत रणजीत चौधरी का कहना है कि फीडर मरम्मत के लिए बिजली काटी गई थी। देर शाम तक सभी क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद है। संवाद