{"_id":"6480cc8d50298c21f202b5b9","slug":"electricity-failure-for-20-hours-in-the-scorching-heat-the-population-of-3-lakhs-is-upset-srawasti-news-c-13-1-276998-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: भीषण गर्मी में 20 घंटे से बिजली गुल, 3 लाख की आबादी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: भीषण गर्मी में 20 घंटे से बिजली गुल, 3 लाख की आबादी परेशान
Wed, 07 Jun 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 07 Jun 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। विद्युत उपकेंद्र उल्लहवा के इनकमिंग फीडर में मंगलवार रात आई खराबी के कारण समूचे जमुनहा क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। भीषण उमस भरी गर्मी के बीच बीते करीब बीस घंटे से बिजली व पानी की आपूर्ति बाधित होने से क्षेत्र में हाहाकार मचा है। इससे इलाके की करीब तीन लाख की आबादी प्रभावित है। बिजली विभाग के अधिकारी बुधवार देर शाम तक क्षेत्र में आपूर्ति बहाल बनाने के प्रयास में जुटे रहे। जमुनहा तहसील क्षेत्र के गांवों को आपूर्ति विद्युत उपकेंद्र उल्लहवा से होती है। उपकेंद्र के इनकमिंग फीडर में देर रात आई फाल्ट के कारण ब्लाक व तहसील मुख्यालय जमुनहा, मल्हीपुर, बदला, तुलसीपुर, नासिरगंज, तिवारी गांव, गिरंट, इंडो नेपाल बार्डर सहित क्षेत्र की 84 ग्राम पंचायतों की आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। देर रात बाधित हुई आपूर्ति के कारण उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में बिना बिजली के पूरी रात काटकर परेशानी उठानी पड़ी। बिजली न आने से पूरे इलाके में पेयजल की आपूर्ति भी बाधित रही।
कई इलाकों में तो बिजली के सहारे चलने वाले मोबाइल टावरों के बंद हो जाने से मोबाइल नेटवर्क सेवाएं न मिल पाने की समस्या से भी जूझना पड़ा। हालांकि बिजली विभाग के अवर अभियंता अनिल गुप्ता का दावा है कि फीडर की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। भरोसा जताया कि देर शाम तक इलाके की बिजली आपूर्ति को पूरी तरह बहाल करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
कई इलाकों में तो बिजली के सहारे चलने वाले मोबाइल टावरों के बंद हो जाने से मोबाइल नेटवर्क सेवाएं न मिल पाने की समस्या से भी जूझना पड़ा। हालांकि बिजली विभाग के अवर अभियंता अनिल गुप्ता का दावा है कि फीडर की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। भरोसा जताया कि देर शाम तक इलाके की बिजली आपूर्ति को पूरी तरह बहाल करा दिया जाएगा।
विज्ञापन