फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Eight found infected, 27 defeated Corona

आठ मिले संक्रमित, 27 ने कोरोना को दी मात

Tue, 25 Aug 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Eight found infected, 27 defeated Corona
श्रावस्ती। जिले में तमाम प्रतिबंध के बावजूद कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। मंगलवार को आई रिपोर्ट में आठ और लोग कोरोना संक्रमित मिले। जिन्हें लेवल वन हॉस्पिटल भंगहा भेजा गया है। वहीं संक्रमितों के आसपास के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर वहां लोगों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। इसके साथ ही 27 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें एलवन हॉस्पिटल से घर वापस भेजा गया।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रशासन की तमाम सख्ती के बावजूद लोग अब भी इसके प्रति गंभीर नहीं दिख रहे हैं। मंगलवार आई रिपोर्ट में जमुनहा के पटना में एक, गिलौला के लक्ष्मननगर में एक, इकौना के टीचर कॉलोनी में एक, इकौना बाईपास में एक व इकौना के बेचूबाबा में चार लोग कोरोना संक्रमित मिले। इन सभी संक्रमितों को एंबुलेंस से लेवल वन हॉस्पिटल भंगहा भेजा गया है।
विज्ञापन

वहीं संक्रमित के 200 मीटर परिधि में आने वाले क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जहां बैरीगेटिंग कराकर लोगों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। इसके साथ ही मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने लोगों से अनावश्यक घर से बाहर न निकलने, मास्क व सेनेटाइजर का प्रयोग करने तथा सामाजिक दूरी बना रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. मुकेश मातनहेलिया ने बताया कि कोरोना का कोई स्थायी इलाज नहीं है। एहतियात बरत कर ही इसके संक्रमण से बचा जा सकता है। ऐसे में लोगों से अपील है कि वह कोरोना प्रोटोकाल का कड़ाई से अनुपालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed