{"_id":"5e2c7a678ebc3e4ae64c277a","slug":"duty-of-every-citizen-to-vote-srawasti-news-lko5050260183","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य
विज्ञापन
श्रावस्ती। मतदाता जागरूकता के लिए शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस दौरान कलेक्ट्रेट सहित तहसील मुख्यालयों व जूनियर हाईस्कूल भिनगा में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को मतदान के लिए शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही लोकतंत्र की रक्षा के लिए एक एक मत की अहमियत बताई गई। इस दौरान जागरूकता रैली भी निकाली गई।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में जन जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। यहां जिलाधिकारी यशु रुस्तगी ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके प्रत्येक नागरिक को अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने को कहा। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करें। इस दौरान उन्होंने मौजूद अधिकारियों व अन्य लोगों को मतदान दिवस पर वोट डालने की शपथ दिलाई।
कलेक्ट्रेट परिसर से होमगार्ड के जवानों ने जागरूकता रैली भी निकाली। इसे डीएम ने हरी झंडी दिखा करवाना किया। इस दौरान तहसील परिसर इकौना व जमुनहा में उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां मौजूद लोगों को मतदान की शपथ दिलाई गई। साथ ही मतदाता सूची पुनरीक्षण में बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ, सुपरवाइजर आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। वहीं सदर तहसील भिनगा में होने वाले कार्यक्रम जूनियर हाईस्कूल मैदान में हुए।
विज्ञापन
मतदाता दिवस पर लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाये रखने के लिए एसपी अनूप सिंह ने कार्यालय में उपस्थित सभी मातहतों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। वहीं इस दौरान थाना व चौकी प्रभारियों ने अपने अपने थानों व चौकियों पर मातहतों को मतदाता दिवस पर मतदान की शपथ दिलाई। इसके साथ ही सभी कार्यालयों में विभागाध्यक्षों ने अधिकारियों व कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलाई।