फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Drugs cause loss to both people and money

नशा करने से जन और धन दोनों की होती हानि

Fri, 12 Mar 2021 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Drugs cause loss to both people and money
कलेक्ट्रेट परिसर से नशा मुक्ति अभियान व बाल विवाह की रोकथाम के लिए निकली जागरुकता रैली - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। नशामुक्त अभियान एवं बाल विवाह के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट से जागरूकता रैली निकाली गई। जिसे डीएम व एसपी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली का समापन भिनगा बाजार में हुआ। रैली में शामिल पंडित दीनदयाल राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय भयापुरवा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भिनगा, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय भिनगा व अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज की छात्राओं ने विभिन्न स्लोगनों के माध्यम से नशा व बाल विवाह न करने के लिए लोगों को प्रेरित किया।
विज्ञापन

इस दौरान डीएम टीके शिबु ने कहा कि नशा करने से जन व धन दोनों की हानि होती है। नशा करने वाला व्यक्ति परिवार व समाज पर बोझ होता है। आज युवा पीढ़ी सबसे ज्यादा नशे की गिरफ्त में है। जिन्हें नशे के चुंगल से छुड़ाने के लिए नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। शराब, गुटखा, गांजा, तंबाकू, ब्राउन शुगर, कोकीन, स्मैक आदि मादक पदार्थों का प्रयोग करने से लोगों की सामाजिक क्रियाशीलता शून्य हो जाती है। इससे फेफड़े का कैंसर होता है। साथ ही उत्तेजना बढ़ने के कारण वह अपराध व गैरकानूनी हरकतों में लिप्त हो जाता है। तम्बाकू के सेवन से तपेदिक, निमोनिया और सांस की बीमारियां होती हैं।
विज्ञापन

लड़कियों के विकास में बाल विवाह बाधा है। लोगों से अपील है कि वह अपनी बेटियों का बाल विवाह कदापि न करें। उन्हें भी लड़कों के बराबर पालन-पोषण, बेहतर शिक्षा देकर आगे बढ़ाए। एसपी अरविंद कुमार मौर्य ने कहा कि नशा एक ऐसी बुराई है जो हमारे समूल जीवन को नष्ट कर देती है। इसलिए नशा को त्याग कर आर्थिक रूप से सुदृढ़ होकर अपने परिवार का बेहतर ढंग से देखभाल करें। सीडीओ ईशान प्रताप सिंह ने कहा कि जिले में बाल विवाह का जो पूर्व से प्रचलन चला आ रहा है, इस बाल विवाह कुरीति को त्यागें और अपनी बेटियों का बाल विवाह कदापि न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एडीएम योगानंद पांडे, एसडीएम आरपी चौधरी, जिला आबकारी अधिकारी पीके गिरी, जिला समाज कल्याण अधिकरी राकेश रमन, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी चमन सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहन त्रिपाठी, सहायक जिला युवा कल्याण अधिकारी केसी मिश्रा, डीआईओएस चंद्रपाल, प्राचार्य ज्योति प्रकाश पांडे, अकीला बानो, महिला कल्याण अधिकारी सरिता मिश्रा, जितेंद्र कुमार, राजकुमार, संरक्षण अधिकारी मिथलेश सिंह, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी रामचंद्र मौर्य, गुलशन जहां आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed