{"_id":"64e7a232cda73a41ed0fc544","slug":"drone-pictures-of-border-villages-srawasti-news-c-104-1-srv1001-964-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: सीमावर्ती गांवों की ड्रोन से खींची जा रही तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: सीमावर्ती गांवों की ड्रोन से खींची जा रही तस्वीर
Fri, 25 Aug 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। नेपाल सीमा से सटे दस किलोमीटर तक में बसे गांवों का पुलिस ड्रोन से तस्वीर खींच रही है। इसी के साथ इन गांवों में रहने वाले लोगों का एक डाटाबेस भी तैयार किया जा रहा है। यही नहीं गांव के लोग कहां आ-जा रहे हैं, इसकी भी जानकारी पुलिस जुटा रही है।
भारत नेपाल सीमा से सटे दस किलोमीटर क्षेत्र में बसे गांवों का ऑपरेशन कवच में डेटाबेस तैयार किया जा रहा है। इसके लिए पुलिस एक सर्वे भी कर रही है। इसमें गांव में कौन कब से रह रहा है। यदि कोई नया बसा है तो इससे पहले वह कहां था। इसक भी शिजरा पुलिस उसके पुराने निवास स्थान से खोज रही है।
यही नहीं गांव के अंदर कितने रास्ते हैं कौन व्यक्ति कौन सा व्यवसाय व रोजगार कर रहा है। वह रोजगार के सिलसिले में कब कहां गया। इसका डेटा भी तैयार हो रहा है। इसी के साथ पुलिस गांव की तस्वीर भी ड्रोन से ले रही है ताकि गांव की जानकारी हो सके।
विज्ञापन
इस संबंध में एसपी प्राची सिंह ने बताया कि सीमा वर्ती गांव में राष्ट्र विरोधी तत्व सक्रिय रहते हैं। कभी पैसे तो कभी अन्य प्रकार का लालच देकर उन्हें बरगलाया जाता है। इसके बाद धीरे धीरे उन्हें राष्ट्र विरोधी कार्य में लगा दिया जाता है। यही नहीं सीमावर्ती गांव में कुछ दिन पूर्व दो बंगलादेशी पकड़े गए थे, जो छिपे थे। इसी के बाद यह ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसके तहत मोतीपुर कला व सोनबरसा गांव का डेटाबेस तैयार किया जा रहा है।