{"_id":"68a37ab3a6a67629670114f0","slug":"drivers-were-taught-traffic-rules-shravasti-news-c-104-1-srv1001-113430-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: वाहन चालकों को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: वाहन चालकों को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ
Tue, 19 Aug 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 19 Aug 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
भिनगा में वाहन जांच करती यातायात पुलिस। -संवाद
श्रावस्ती। यातायात पुलिस की ओर से वाहन जांच व जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस की ओर से वाहन चालकों व आमजन को यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को यातायात प्रभारी मोहम्मद शमीम के नेतृत्व में टीम ने भिनगा व सिरसिया में जांच अभियान चलाया।
जांच अभियान के दौरान ई रिक्शा व अन्य सवारी वाहनों पर सामान ले जाने वालों का चालान किया गया। साथ ही नियमों की अवहेलना करने वाले दोपहिया वाहन चालकों पर कार्रवाई भी की गई।
यातायात प्रभारी ने वाहन चालकों व आम जन से शराब के नशे में वाहन न चलाने, सदैव हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने, तेज गति में वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय फोन पर बात न करने, पहले हेलमेट, फिर वाहन की चाभी उठाने की बात कही। इस दौरान मौजूद लोगों को सदैव यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई।