फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   dowry harassment case against six

Shravasti News: छह पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

Thu, 11 Sep 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 11 Sep 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
dowry harassment case against six
श्रावस्ती/तुलसीपुर। मल्हीपुर क्षेत्र के कुंडा गांव निवासी खुशबू यादव की तहरीर पर पुलिस ने उनके पति, सास-ससुर सहित छह पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। खुशबू का आरोप है कि अतिरिक्त दहेज के रूप में दो लाख रुपये व बुलेट न मिलने पर उन्हें प्रताड़ित किया जाता है और घर से निकाल दिया गया।
विज्ञापन



खुशबू ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनका विवाह छह साल पहले कुंडा गांव निवासी कैलाश यादव के साथ हुआ था। विवाह के समय उनके पिता रामसूरत यादव ने अपनी क्षमता के अनुसार उपहार दिए थे, लेकिन उससे ससुराली जनों का मन नहीं भरा।
विज्ञापन


खुशबू ने यह भी आरोप लगाया कि उनसे अतिरिक्त दहेज के रूप में दो लाख नकद व बुलेट की मांग की गई थी। मांग पूरी न होने पर पति कैलाश, ससुर राम समुझ यादव, सास मीरा देवी, देवर पुजारी यादव व दो ननदें आए दिन मारपीट करती थीं और घर से भगा दिया। इस पर थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुशबू ने बताया कि लक्ष्मनपुर कोठी निवासी लालजी यादव और ककदरी निवासी मनोहर व राजे के कारण उनके ससुरालीजन दहेज की मांग व विवाद करते हैं। थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि खुशबू की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed