{"_id":"5f57b9528ebc3e44c3343192","slug":"do-not-compromise-on-the-education-of-daughters-srawasti-news-lko5391648135","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों की शिक्षा में नहीं करें समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों की शिक्षा में नहीं करें समझौता
विज्ञापन
श्रावस्ती। बेटों के साथ ही बेटियों की शिक्षा में कोई समझौता न करें। बेटा और बेटी में कोई अंतर नहीं है। मेधावी सम्मान समारोह में आए हाईस्कूल व इंटर के टॉप थ्री सात बच्चों में चार बेटियां ही हैं। इससे स्पष्ट है कि शिक्षा और सफलता की ओर छात्राएं भी लगातार बढ़ रही हैं। यह बातें मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में डीएम ने अभिभावकों से संवाद करते हुए कहीं।
कार्यक्रम में डीएम टीके शिबू ने अभिभावकों से बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में पूछा। डीएम ने कहा कि जिले में अधिकांश छात्राएं कुपोषित सी नजर आती हैं, जबकि उनके ऊपर ज्यादा जिम्मेदारी है। उनका कुपोषित होना उनकी सफलता के मार्ग में बाधक है। अभिभावकों बेटा और बेटी में कोई भी अंतर नहीं करें। ऐसा हो सकता है कि बेटे मां बाप की सेवा में पीछे रह जाएं और बेटियां ज्यादा सेवा करें। इसलिए बेटियों को बेटों के समान ही शिक्षा व स्वास्थ्य का तोहफा दें।
यदि किसी को बेटियों के स्वास्थ्य व शिक्षा को लेकर कोई असुविधा हो तो प्रशासन उनके साथ हैं। कई योजनाएं हैं जिनका लाभ बच्चों को आगे बढ़ाने में दिया जा सकता है। समारोह में डीएम ने बच्चों को समूह में पढ़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि समूह में पढ़ने से तैयारी जल्दी हो जाती है। यदि आप अकेले किसी भी विषय को तैयार करते हैं तो ज्यादा समय लगता है। इसलिए आसपास अपने तरह के अन्य प्रतियोगियों से जुड़े। इससे आगे बढ़ने में सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
मेधावियों ने भी अधिकारियों को दिया स्मृति चिन्ह
कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को आयोजित समारोह में मेधावी खुद को अधिकारियों के साथ पाकर प्रफुल्लित नजर आए। इस पल को यादगार बनाने के लिए मेधावियों ने अधिकारियों से सफलता के लिए टिप्स लिए। इसके साथ ही मेधावी छात्राओं ने डीएम, एसपी, एडीएम को भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट की। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मोहन त्रिपाठी ने किया। मौके पर जिला सूचना अधिकारी सहित सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक अजीत उपाध्याय मौजूद रहे।
इंटरमीडिएट के मेधावी
पूजा यादव 90.00 प्रतिशत
रामशंकर मिश्रा 86.20 प्रतिशत
अभिषेक मिश्रा 85.80 प्रतिशत
हाईस्कूल के मेधावी
तेजस्वी सिंह 90.17 प्रतिशत
प्रज्ञा श्रीवास्तव 89.83 प्रतिशत
अबुल कलाम 89.00 प्रतिशत
अर्चिता यादव 89.00 प्रतिशत
सभी ने आयोजन को सराहा
अमर उजाला की ओर से मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित समारोह की डीएम, एसपी सहित छात्रों व अभिभावकों ने खुल कर सराहाना की। डीएम टीके शिबू ने कहा कि अमर उजाला की यह पहल अद्वितीय है। एसपी अनूप सिंह ने कहा कि अमर उजाला की ओर से छात्रों को एक मंच में लाकर उनका सम्मान कराने से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का विकास होता है। इसलिए ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। इस दौरान अभिभावकों ने भी अमर उजाला के इस प्रयास की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
पूजा यादव ने कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से ही सफलता मिल सकती है। इसी लक्ष्य के साथ आगे बढ़ते हुए आज यह मुकाम मिला है। अमर उजाला ने सम्मानित कर हमें गौरवान्वित किया है। अमर उजाला समाचार पत्र ही नहीं मित्र भी है। -
रामशंकर मिश्रा ने कहा सामाजिक मुद्दों को उठाने में अमर उजाला सदैव अग्रणी रहा है। इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने वाले मेधावियों को जिले व प्रदेश स्तर पर अमर उजाला ने सदैव सम्मान दिया है।
अभिषेक मिश्रा ने कहा सफलता के लिए कोई शॉर्टकट नहीं होता है। और सफल होने पर उचित मंच भी मिलता है। इसे अमर उजाला ने सच कर दिखाया है। सामाजिक सरोकार से परिचित कराने के साथ ही मेधावियों को उचित मंच भी मिला है।
तेजस्वी सिंह ने कहा कि अमर उजाला सामाजिक सरोकार के तहत सदैव प्रतिभा को सम्मान दिलाता रहा है। आज इस कड़ी में जुड़ कर बहुत गर्व हो रहा है। अच्छे नागरिक बनने और सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।
प्रज्ञा श्रीवास्तव ने कहा कि अमर उजाला ने मेधावी सम्मान समारोह के माध्यम से आज हमें जो अवसर प्रदान किया, वह हमारे जीवन के लिए यादगार रहेगा। किसी को भी जीवन में आगे बढ़ने के लिए अपने लक्ष्य को तय करना बहुत जरूरी है। -
अबुल कलाम ने कहा कि अमर उजाला ने मेधावियों को सम्मानित कर उनकी प्रतिभा को और निखारने का कार्य किया है। इससे छात्रों का मनोबल ऊंचा होता है और वह भविष्य में अपना लक्ष्य तय कर पूरे लगन के साथ उसे पाने में जुट जाते हैं।
अर्चिता यादव ने कहा कि आज समारोह में अमर उजाला के सहयोग से हमें अधिकारियों से बात करने का मौका मिला। जिनके द्वारा दिए गए टिप्स हमारे लिए सफलता की सीढ़ी बनेगी। इससे अधिकारियों व मेधावियों के बीच की दूरी भी कम हुई है।