{"_id":"65b6a6dc2882eb66dc0750a6","slug":"dms-chaupal-srawasti-news-c-104-1-slko1050-103310-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: डीएम ने नत्थापुरवा में चौपाल लगा सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: डीएम ने नत्थापुरवा में चौपाल लगा सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
Mon, 29 Jan 2024 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 29 Jan 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। क्षेत्र के नत्थापुरवा स्थित प्राथमिक विद्यालय में रविवार को डीएम ने चौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।
चौपाल के दौरान कई ग्रामीणों ने डीएम कृतिका शर्मा को बताया कि उन्हें किसान सम्मान निधि नहीं मिल रही है। कई लोगों ने पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की। इस पर डीएम ने अधिकारियों से संबंधित किसानों का नाम, मोबाइल नंबर व बैंक खाते का ब्योरा दर्ज कर उन्हें सम्मान निधि का लाभ दिलाने का निर्देश दिया। कुछ ग्रामीणों ने गांव में सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण की शिकायत की। इसके साथ सार्वजनिक भूमि कूड़े एकत्र किए जाने से होने वाली गंदगी के बारे में शिकायत की। डीएम ने लेखपाल को जांच कर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। चौपाल के दौरान एसडीएम इकौना अरुण कुमार, नायब तहसीलदार संदीप कुमार के साथ राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव आदि मौजूद थे।
डीएम ने की भूमि के बैनामे में स्टांप की जांच
इकौना। नत्थापुरवा में चौपाल के बाद डीएम इकौना तहसील क्षेत्र के मोहम्मदपुर राजा गांव पहुंची। उन्होंने एक भूमि के बैनामा लगाए गए स्टांप का सत्यापन किया। उन्होंने अधिकारियों को बैनामे के दौरान स्टांप की चोरी रोकने के निर्देश दिए। इसके लिए बैनामे की स्थलीय जांच करने की बात कही। स्टांप की कमी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।