{"_id":"600714d08ebc3e31cf434188","slug":"dm-reprimanded-the-secretary-for-getting-flaws-srawasti-news-lko5607119117","type":"story","status":"publish","title_hn":"खामियां मिलने पर डीएम ने सचिव को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खामियां मिलने पर डीएम ने सचिव को लगाई फटकार
विज्ञापन
श्रावस्ती। हरिहरपुररनी विकास क्षेत्र के ग्राम खैरीकला स्थित पंचायत भवन व प्राथमिक विद्यालय का जिलाधिकारी ने मंगलवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक विद्यालय में खामियां मिलने पर मौजूद सचिव को फटकार लगाई। वहीं पंचायत भवन की दीवार पर गांव में तैनात अधिकारियों के फोन नंबर लिखवाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मिली खामियां दूर करने के लिए संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
जिलाधिकारी टीके शिबु मंगलवार को हरिहरपुररानी विकास क्षेत्र के ग्राम खैरीकला पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले गांव में स्थापित पंचायत भवन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान वहां गंदगी देख संबंधितों को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। पंचायत भवन की दीवार पर गांव में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों का नाम, पद नाम व मोबाइल नंबर आदि लिखवाने का निर्देश जिला पंचायतराज अधिकारी को दिया।
इसके बाद नवनिर्मित सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया। वहां की साफ सफाई व देखरेख की व्यवस्था के लिए सचिव को निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक विद्यालय खैरीकला का निरीक्षण किया। मरम्मत कार्य संतोषजनक न मिलने पर मौजूद सचिव को कड़ी फटकारते हुए ढंग से कार्य कराने व कराए कामों को सुधारने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायतराज अधिकारी किरन व जिला समन्वयक हरिगेंद वर्मा मौजूद रहे।