{"_id":"5fd797e98ebc3e40fc605c57","slug":"dm-gave-vitamin-a-supplements-to-children-srawasti-news-lko554833731","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। जिले में सोमवार से बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ कलेक्ट्रेट से हुआ। डीएम अन्य अधिकारियों ने बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
जिलाधिकारी टीके शिबु ने कहा कि जिले में बाल स्वास्थ्य पोषण माह मनाया जा रहा है। इसके तहत नौ माह से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई जाएगी। इसके साथ ही नौ से 12 माह एवं 16 से 24 माह के बच्चों को जेई एवं एमआर के टीके भी लगाए जाएंगे। विटामिन-ए की खुराक बच्चों को वर्ष में दो बार तब तक दी जाती रहेगी, जब तक बच्चा पांच वर्ष का न हो जाए। इस अभियान में एएनएम को लगाया गया है।
ग्राम स्वास्थ्य पोषण केंद्र सहित सभी प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पोषण दिवस मनाया जाएगा। जिले वासियों से अपील है कि इस दिन अपने नजदीकी केंद्र पर छोटे बच्चों के साथ जाकर दवा पिलवाकर उन्हें कुपोषित होने से बचाएं।
विज्ञापन
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्या, मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडे, उप जिला अधिकारी आरपी चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एपी भार्गव व अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश मातेनहलिया सहित अन्य मौजूद रहे।