फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   dm apeal

जलभराव वाले स्थानों व बिजली के खंभों से बनाएं दूरी

Fri, 16 Sep 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
dm apeal
श्रावस्ती। जिले में दो दिनों से हो रही बारिश को देखते हुए डीएम नेहा प्रकाश ने अपील जारी की है। इस दौरान उन्होंने अतिवृष्टि के दौरान सतर्क रहने, जलभराव की स्थिति बनती है तो वहां न जाने, गहरे स्थानों, नदी, नालों, नहरों, तालाब, डैम, कुएं इत्यादि स्थानों पर जाने से बचने तथा पुराने व जर्जर भवन के नीचे निवास न करने की अपील की है।
विज्ञापन

जिलेवासियों के नाम जारी अपील में जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने कहा है कि बारिश व खराब मौसम में जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें। जलभराव वाले स्थानों पर जाने से बचें। बारिश के दौरान बिजली के खंभों में करंट उतरने की संभावना रहती है, इसलिए खंभों के किनारे कतई न जाएं। नदी, नालों, नहरों, तालाबों में कतई न जाएं तथा बच्चों पर विशेष निगरानी रखें कि वह जलभराव वाले स्थान पर न जाने पाएं। भारी वर्षा से नदी के निचले हिस्से में अचानक जलस्तर बढ़ सकता है। चाहे उस इलाके में इतनी अधिक बारिश न भी हो रही हो, ऐसी स्थितियों में छोटी नदियों और नालों से दूर रहें।
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश के समय आप जिस सड़क से पलायन करें वह सुरक्षित हो। बिजली गिरने से बचाव के लिए दामिनी एप का प्रयोग करें। जलभराव के कारण सर्पदंश की घटनाओं की संभावना भी बढ़ी है। ऐसे घरों में सावधानी बरतें तथा सांप डसने पर तुरंत अपने नजदीकि अस्पताल जाकर एंटी स्नेक वेनम का इंजेक्शन लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्या के समाधान के लिए लें इन नंबरों का सहारा
डीएम ने बताया कि लोग किसी भी समस्या जैसे जलभराव व पेड़ गिरने पर नगर भिनगा में 8756852769 व इकौना में 7395045570 पर संपर्क करें। विद्युत ब्रेकडाउन होने पर 1912 व अन्य किसी समस्या के लिए बाढ़ कंट्रोल रूम 8429321551 व 7395045570 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed