{"_id":"64ece686969c33794b0bf78c","slug":"dm-angry-seeing-less-feeding-on-nutrition-tracker-app-srawasti-news-c-104-1-slko1050-1037-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: पोषण ट्रैकर एप पर कम फीडिंग देख डीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: पोषण ट्रैकर एप पर कम फीडिंग देख डीएम नाराज
Mon, 28 Aug 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 28 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। पोषण ट्रैकर एप पर सैम-मैम बच्चों की लक्ष्य के सापेक्ष दर्ज कम फीडिंग पर डीएम कृतिका शर्मा ने सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने फीडिंग कार्य को तत्काल अपडेट कराने के साथ ही अधूरे पड़े आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन को पूरा कराकर उन्हें शीघ्र हैंडओवर कराने का निर्देश मौजूद डीपीआरओ व बीडीओ को दिया। वह सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक में हिस्सेदारी कर रही थी।
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नवजात शिशुओं, बच्चों, गर्भवती व धात्री महिलाओं की सेहत का ध्यान रखने का हर संभव प्रयास करें। इसके लिए गर्भवती होने के तीन माह पूर्ण होने पर महिला का मातृ एवं बाल सुरक्षा कार्ड अवश्य बनाया जाए। निर्देश दिया कि सभी सीडीपीओ नियमित तौर पर आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करें।
इस दौरान केंद्र बंद मिलने पर संबंधित के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए। पोषण ट्रैकर एप पर वजन किये गये बच्चों, टीएचआर वितरण जुलाई में 58 प्रतिशत होने पर सभी सीडीपीओ को लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया।बैठक का संचालन डीपीओ पीके दास ने किया।
विज्ञापन
12 स्थानों पर लगेंगे नए नलकूप
सिंचाई की समस्या से निपटने के लिए जिले में 12 स्थानों पर नए नलकूप लगेंगे। डीएम कृतिका शर्मा ने सोमवार को आयोजित नलकूप स्थल चयन समिति की बैठक में नए नलकूप लगाने के प्रस्ताव का स्वीकृत कर अनुमोदन प्रदान किया। निर्देश दिया कि किसानों को सिंचाई कार्य में कोई परेशानी न आए, इसके लिए नलकूपों एवं नहरों का संचालन रोस्टर के अनुसार किया जाए।
उन्होंने बताया कि नव स्वीकृत 12 नलकूपों में से सात राजकीय नलकूप, नलकूप खंड बहराइच व पांच राजकीय नलकूप नलकूप खंड नानपारा द्वारा जिले में निर्मित कराए जाएंगे। जिनके स्थल चयन की कार्यवाही पूरी हो चुकी है।