फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   dm and cdo inspected

डीएम व सीडीओ ने किया चेकडैम के गुणवत्ता की जांच

Wed, 10 Jul 2019 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
dm and cdo inspected
श्रावस्ती। सिरसिया के शंकरपुर में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा बनवाए गए चेकडैम का मंगलवार को डीएम व सीडीओ ने निरीक्षण किया। जहां की हालत देख अधिकारी हैरान रह गए। इस पर डीएम द्वारा निर्माण संबंधी रिपोर्ट तलब की गई है।
विज्ञापन

चैक डेम निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ओपी आर्य ने देखा कि जिस उद्देश्य से चेकडैम का निर्माण कराया गया था वह पूरा नहीं हो पाया है। चेकडैम के बगल से बरसात का पानी बह रहा था। इसको गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने वहां मौजूद भूमि संरक्षण अधिकारी सिंचाई देवेंद्र प्रताप शुक्ला से इस गुणवत्ताहीन चेकडैम के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

इस पर भूमि संरक्षण अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2017-18 में तत्कालीन भूमि संरक्षण अधिकारी सिंचाई द्वारा इसका निर्माण कराया गया था। इस गुणवत्ताहीन चेकडैम के निर्माण से पानी नही रोका जाता है तो किसानों के खेतों की सिंचाई के लिए जलसंचय नही हो पाएगा। इसको गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित चेकडैम के निर्माण के संबंध में रिपोर्ट तलब की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उनके द्वारा ग्राम कटकुंइया के पिपरहवा के पास वाटर शेड विकास के तहत वर्ष 2017-18 में बने चेकडैम का भी निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अवनीश राय, सहायक अभियंता डीआरडीए, मुख्य विकास अधिकारी के आशुलिपिक एसपी सिंह सहित भूमि संरक्षण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed