{"_id":"5d793be38ebc3e015e1b5b4f","slug":"district-hospital-srawasti-news-lko48100659","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे का प्रभारी मंत्री ने किया शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे का प्रभारी मंत्री ने किया शुरुआत
विज्ञापन
श्रावस्ती। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में बुधवार से डिजिटल एक्स-रे सुविधा का शुभारंभ हुआ। जिसकी शुरुआत प्रभारी मंत्री ने की। इस दौरान श्रावस्ती विधायक ने अपने हाथ का एक्स-रे कराकर इसका संचालन प्रारंभ कराया।
जिले के प्र्रभारी मंत्री व प्रदेश के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार जन स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए सरकार सभी सुविधाएं स्थानीय अस्पतालों में मरीजों को मुहैया करा रही है, जिससे मरीजों को इलाज एवं जांच के लिये भटकना न पड़े। यहां अब तक डिजिटल एक्स-रे सुविधा न होने के कारण मरीजों को बाहर जाना पड़ता था।
जिला अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे सुविधा शुरू होने से मरीजों को लाभ मिलेगा। इस दौरान श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय ने अपने हाथ का एक्स-रे कराकर मशीन का संचालन शुरू कराया। इस मौके पर डीएम ओपी आर्य, एसपी आशीष श्रीवास्तव, सीडीओ अवनीश राय, एडीएम योगानंद पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पांडे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमन सिंह सहित चिकित्सक आदि मौजूद रहे।