फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   DIG did annual inspection of police office

डीआईजी ने पुलिस कार्यालय का किया वार्षिक निरीक्षण

Thu, 23 Sep 2021 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
DIG did annual inspection of police office
्ुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण करते डीआईजी - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। पुलिस महानिरीक्षक देवी पाटन मंडल गोंडा गुरुवार को श्रावस्ती पहुंचे। जिन्हें पुलिस कार्यालय पर गार्ड आफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उनके द्वारा पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सभी शाखाओं का निरीक्षण कर संबंधित शाखा प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन मंडल गोंडा डॉ. राकेश सिंह गुरुवार भिनगा पहुंचे। जिन्होंने पुलिस कार्यालय पर गार्द की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने पुलिस कार्यालय की सभी शाखाओं का निरीक्षण किया। पुलिस महानिरीक्षक ने प्रधान लिपिक शाखा, आंकिक शाखा, पेशी अपर पुलिस अधीक्षक, पेशी क्षेत्राधिकारी लाईन व नगर, महिला शिकायत प्रकोष्ठ, डीसीआरबी, कोरोना सेल, अपराध शाखा, विशेष किशोर पुलिस इकाई, एएचटीयू, आयोग सेल, आगंतुक हेल्प डेस्क, आईजीआरएस शाखा, जनशिकायत प्रकोष्ठ, सीसीटीएनएस, विधिक शाखा, विशेष जांच प्रकोष्ठ, पासपोर्ट, जनसूचना, साइबर सेल, मॉनीटरिंग सेल, मीडिया सेल व स्थानीय अभिसूचना इकाई का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने शाखाओं में नियुक्त सभी पुलिस कर्मचारियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली। साथ ही शाखा प्रभारियों को रिकॉर्डों का सही ढंग से रख रखाव व अद्यतन करने, डीसीआरवी शाखा को अभियान चलाकर अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई कराने, क्राइम ब्रांच को लंबित विवचनाओं के शीघ्र निस्तारण करने, विशेष किशोर पुलिस इकाई व एएचटीयू शाखा को पॉक्सो एक्ट व बालश्रम संबंधी मामलों में प्रभावी कार्रवाई करने, जनशिकायत व आईजीआरएस शाखा को जनशिकायती प्रार्थना पत्रों का फीडबैक लेकर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा प्रधान लिपिक शाखा में लंबित प्रारंभिक जांच का शीघ्र निस्तारण व समस्त चरित्र पंजिकाओं में मंतव्य अंकन कराने, आंकिक शाखा को सभी जीपीएफ पासबुकों को अध्यावधिक करने, सीसीटीएनएस शाखा को सीसीटीएनएस प्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने व समय-समय पर कार्यशाला आयोजित कराने, विधिक शाखा को न्यायालय से प्राप्त रिटों में समय से आख्याएं दाखिल कराने, साइबर सेल को ऑनलाइन फ्रॉड से संबंधित शिकायतों में पीड़ित को त्वरित न्याय दिलाने, मॉनीटरिंग सेल को पॉक्सों व महिला संबंधी अपराधों में प्रभावी पैरवी कर अभियुक्तों को सजा दिलाने, सोशल मीडिया सेल को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर सतत निगरानी रखने व एलआईयू शाखा को पासपोर्ट वेरीफिकेशन का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।

इसके बाद उन्होंने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ बैठक कर त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने व जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य, अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे, क्षेत्राधिकारी नगर हौसला प्रसाद, क्षेत्राधिकारी इकौना एमपी शर्मा सहित सभी शाखाओं के शाखा प्रभारी व अन्य पुलिस अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed