फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Denial of marriage for not giving bike in dowry

दहेज में बाइक न देने पर शादी से किया इनकार

Thu, 08 Oct 2020 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Denial of marriage for not giving bike in dowry
श्रावस्ती। वरीक्षा की रस्म होने के बाद वर पक्ष ने दहेज में मोटर साइकिल की मांग शुरू कर दी। इस पर कन्या पक्ष ने असमर्थता जताई तो वर पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। इस पर गुरुवार को सोनवा थाने पहुंचे कन्या पक्ष ने पुलिस से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।
विज्ञापन

सोनवा पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बहराइच के थाना रुपईडीहा अंतर्गत निरहू गांव निवासी चिंताराम पुत्र सुमेरा ने कहा है कि उसने अपनी पुत्री का विवाह चार वर्ष पूर्व सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम रानीपुर के मजरा ददौरा निवासी परशुराम के पुत्र प्रधान से तय किया था।
विज्ञापन

उस समय उसने अपने सामर्थ के अनुसार वरीक्षा के दौरान वर पक्ष को उपहार व नकदी भी दिया था। अब जब पीड़ित अपनी पुत्री का विवाह करना चाहता है तो परशुराम ने शादी से इंकार कर दिया। परशुराम की ओर से अब दहेज में मोटरसाइकिल की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने मामले में अपनी असमर्थता जताई तो वर पक्ष के लोग शादी करने से इन्कार कर रहे है। ऐसे में पीड़ित ने वर पक्ष के विरुद्ध कार्रवाई करने व वरीक्षा के दौरान दिए गए नगदी व उपहार को वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed