{"_id":"643aeb9a09cb09e914023006","slug":"democracy-fighters-honored-with-satsang-srawasti-news-c-13-1-184782-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: सत्संग संग लाेकतंत्र सेनानियों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: सत्संग संग लाेकतंत्र सेनानियों का सम्मान
Sat, 15 Apr 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 15 Apr 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती में शनिवार से दो दिवसीय आध्यात्मिक सत्संग व लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान समारोह शुरू हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना, ध्यान, भजन व सत्संग से हुआ। इस दौरान बाबा उमाकांत जी महाराज ने कहा कि सभी समय में संतों का उपदेश एक ही होता है। गृहस्थों की कमाई की रोटी खाकर जो साधु उनका कल्याण नहीं करता तो यह रोटियां उसकी आंतों को फाड़ देती हैं। पहले दिन विभिन्न प्रदेशों व जिलों के लोगों ने नाम दान में प्रतिभाग किया। पूर्व सांसद व अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्रा सहित काफी संख्या में बाबा जयगुरुदेव के उपासक मौजूद रहे।
कृष्ण मोहन सर्वोत्तम बीट पुलिस अधिकारी
श्रावस्ती। हरदत्त नगर गिरंट थाने में तैनात आरक्षी कृष्णमोहन चौहान को मार्च माह का गोरखपुर जोन में सर्वोत्तम बीट पुलिस अधिकारी चुना गया है। उन्हें पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
कृष्ण मोहन सर्वोत्तम बीट पुलिस अधिकारी
श्रावस्ती। हरदत्त नगर गिरंट थाने में तैनात आरक्षी कृष्णमोहन चौहान को मार्च माह का गोरखपुर जोन में सर्वोत्तम बीट पुलिस अधिकारी चुना गया है। उन्हें पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन