फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Deepawali with sweets and colorful crackers

मिठाई व रंगीन पटाखों के साथ मनी दीपावली

Sat, 06 Nov 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Deepawali with sweets and colorful crackers
श्रावस्ती। दीपावली का पर्व इस वर्ष भी उल्लास के साथ मनाया गया। मुहुर्त पर पूजा के बाद एक दूसरे का मुंह मीठा करने का दौर प्रारंभ हुआ। इस दौर के साथ रंगीन पटाखों का भी दौर रहा। लेकिन पटाखों की आवाज पर इस वर्ष मंहगाई की मार देखने को मिली, इससे पटाखे कुछ ही देर में शांत हो गए।
विज्ञापन

करीब दो घंटे तक पटाखों की आवाज से भिनगा नगर गूंजता रहा। लेकिन रात दस बजते ही पटाखों की आवाज बंद हो गई। बताया जा रहा है कि इस दीपावली में पटाखों की कीमत विगत वर्ष के अपेखा दोगुने से भी ज्यादा रही। इसलिए अधिकांश लोगों ने केवल औपचारिकता निभाने तक ही पटाखे दगाए। यही कारण रहा कि जिले में इस बार दीपावली में पटाखों से दुर्घटनाएं कम हुई हैं।
विज्ञापन

बच्चों ने सजाए घरौंदे
दीपावली त्योहार पर भले ही आधुनिकता का रंग चढ़ गया हो, लेकिन ग्रामीण इलाकों में कुछ स्थानों पर अभी प्राचीनता का रंग दिखाई देता है। माना जाता है कि दीपावली के दिन यदि कोई कार्य किया जाए तो पूरे वर्ष उस कार्य की पुनरावृत्ति होती है। इसीलिए दीपावली के अवसर पर जमघंट जगाने की प्रथा तराई वाले इस इलाके में है। अवसर पर प्राचीन काल से ही बच्चे अपने लिए घरौंदा (मिट्टी का छोटा घर) बनाते थे, उसे खूब सजा कर रोशन किया जाता था। मान्यता थी की इसी तरह उनका विकास पूरे वर्ष होता रहेगा। धीरे धीरे यह सब गायब होता गया। इस बार ग्रामीण इलाकों में इस तरह का घरौंदा खूब देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने थारू समुदाय के बच्चो संग मनाई दीपावली
श्रावस्ती। डीएम नेहा प्रकाश ने दीपावली गुरुवार सिरसिया के थारू बाहुल्य गांव मोतीपुर कला में मनाई। मौके पर डीएम ने थारू परिवार एवं उनके बच्चों के साथ शिल्प कला केंद्र में दीप प्रज्वलित कर बच्चों को मिठाई खिलाई, सामग्री एवं उपहार भी दिया। करीब एक घंटे तक बच्चों व महिलाओं के साथ रहकर पूरे कैंपस में दीप जलाए। अवसर पर अपर जिलाधिकारी कमलेश चंद्र, उपजिलाधिकारी प्रवेन्द्र कुमार, तहसीलदार राम प्यारे, थानाध्यक्ष सिरसिया, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी सहित कई उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने प्रकाश पर्व दीपावली पुलिस लाइन भिनगा में मनाई। उनके द्वारा मिष्ठान वितरण कर सबको शुभकामनाएं दी गई। क्षेत्राधिकारी भिनगा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। एएसपी बीसी दुबे ने पत्नी सुशीला दुबे के साथ अपने आवास पर दीपावली मनाई। सीओ इकौना व थाना प्रभारियों सहित जिले के अन्य अधिकारियों ने प्रकाश पर्व मनाया। (संवाद)

एसएसबी मुख्यालय में मना पर्व
दीपावली का पर्व भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा में लगे एसएसबी मुख्यालय पर भी मनाया गया। मौके पर कार्यवाहक सेनानायक जय सिंह ने अधिकारियों व कर्मचारियों ने सभी को शुभकामनाएं दी। मौके पर अजीत, सुरेश कुमार, जितेन्द्र सिंह, रोशन लाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed