{"_id":"69e3d7c7c88edc48b10c916b","slug":"dead-body-of-married-woman-found-hanging-from-a-noose-shravasti-news-c-104-1-srv1004-119527-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
Sun, 19 Apr 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर। हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र के ग्राम सलारू में शुक्रवार देर रात विवाहिता का शव खपरैल की बड़ेर से रस्सी के सहारे लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सोनवा क्षेत्र के ग्राम तुलसीपुर के मजरा अड़राई निवासी हाशिम ने अपनी पुत्री नसीबुल (25) का विवाह तीन वर्ष पूर्व हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र के सलारू गांव निवासी मकसूद के साथ किया था। हाशिम ने बताया कि शुक्रवार को मकसूद दूसरे प्रदेश में कमाने के लिए जा रहा था, लेकिन नसीबुल को यह पसंद नहीं था। वह उसे रोक रही थी, लेकिन मकसूद नहीं माना और चला गया।
इसी बात से नाराज नसीबुल ने देर रात घर के खपरैल में बड़ेर से रस्सी के फंदे से फांसी लगा ली। परिजन जब किसी काम से उसके कमरे में गए तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक महिमानाथ उपाध्याय ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।