{"_id":"6a55314b1976bff32a0d19c4","slug":"daughters-are-a-blessing-not-a-burden-dmc-shravasti-news-c-104-1-srv1004-121589-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियां बोझ नहीं वरदान हैं : डीएमसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियां बोझ नहीं वरदान हैं : डीएमसी
Tue, 14 Jul 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
सिरसिया सीएचसी में आयोजित कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान कन्याओं को किट प्रदान करतीं डीएमसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। महिला कल्याण विभाग के हब फॉर इंपावरमेंट ऑफ वूमेन ने सोमवार को सिरसिया सीएचसी में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। यह आयोजन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत हुआ। इस दौरान नवजात बेटियों को उपहार दिए गए। महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।
हब फॉर इंपावरमेंट ऑफ वूमेन की जिला मिशन समन्वयक सरिता मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना है। उन्होंने कहा कि बेटियां परिवार व समाज के लिए वरदान हैं, बोझ नहीं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सत्यशरण ने कहा कि यह कार्यक्रम बेटियों के सम्मान और अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करेगा। जेंडर स्पेशलिस्ट कुसुम ने महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर, कन्या सुमंगला योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, बाल सेवा योजना और निराश्रित महिला पेंशन योजना की जानकारी दी। नवजात बालिकाओं को बेबी किट, वस्त्र और मिष्ठान वितरित किए गए। महिलाओं को कन्या सुमंगला योजना के लिए पंजीकरण कराने हेतु प्रेरित किया गया। इस मौके पर बीपीएम हरीश चंद सहित अन्य मौजूद रहे।