फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Dangling electric wires increase farmers' worries, fear of fire

Shravasti News: बिजली के झूलते तारों ने बढ़ाई किसानों की चिंता, आग लगने का डर

Tue, 07 Apr 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 07 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Dangling electric wires increase farmers' worries, fear of fire
डांडेकुईयां गांव में खेत के ऊपर झूलते तार।
गिरंट बजार। रबी सीजन की मुख्य फसल गेहूं खेत में तैयार है और किसान कटाई व मड़ाई की तैयारी कर रहे हैं। कटाई के दौरान तेज हवा के चलते बिजली के तारों में स्पार्क होने से आग लगने की घटनाएं भी हो रही हैं और किसान जल्द से जल्द फसल समेटने में जुटे हैं। इन सब के बीच जमुनहा तहसील क्षेत्र में डांडेकुईयां गांव में गेहूं के खेतों के ऊपर झूल रहे हाईटेंशन तार किसानों के लिए मुसीबत बन गए हैं। किसानों का कहना कि यह तार लगभग आठ से नौ फीट नीचे तक लटक रहे हैं। इससे किसी भी समय तेज हवा के बीच स्पार्क से फसल में आग लग सकती है और उनकी मेहनत पर पानी फिर सकता है।
विज्ञापन

बीते साल लगी थी भीषण आग

हाईटेंशन तार खेत में आठ से नौ फीट नीचे तक झूल रहे हैं। पिछले साल स्पार्क से गेहूं की फसल में आग लगने से किसानों की फसल बर्बाद हो गई थी। आग लगने के बाद बिजली विभाग से शिकायत की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में इस साल भी आग की आशंका से हम किसान डरे हुए हैं।
विज्ञापन

राम सूरज वर्मा, किसान
.....

ट्रैक्टर से जोताई संभव नहीं

खेत में तार कितने नीचे लटक रहे हैं इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है, कि ट्रैक्टर से खेत की जोताई नहीं हो पाती है। तार के आसपास का हिस्सा छोड़ देते हैं और उसे फावड़े से जोताई करनी पड़ती है। वहीं लटकते तारों के चलते हादसे में जान का भी खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप वर्मा, किसान
...

हंसिया से फसल काटना मजबूरी

खेत में झूलते तारों के चलते कंबाइन मशीन नहीं चल पाती है और फसल की कटाई से मड़ाई में काफी समय लगता है। इस दौरान आग लगने का खतरा बना रहता है। तार अगर ऊपर होते तो कुछ ही घंटो में कंबाइन मशीन से फसल कट कर सुरक्षित घर पहुंच जाती। हंसिया से फसल काटना मजबूरी हो गई है।
जंग बहादुर, किसान


खेत में तारों के नीचे लटकने के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। टीम बनाकर मौके पर भेजी जाएगी और जरूरी होने पर तार कसवाए जाएंगे।
विवेक कुमार कुशवाहा, जेई, उल्लहवा विद्युत उपकेंद्र

डांडेकुईयां गांव में खेत के ऊपर झूलते तार।

डांडेकुईयां गांव में खेत के ऊपर झूलते तार।

डांडेकुईयां गांव में खेत के ऊपर झूलते तार।

डांडेकुईयां गांव में खेत के ऊपर झूलते तार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed