{"_id":"6a889245110dbc66fa084bbd","slug":"covid-warriors-may-get-employment-again-process-initiated-shravasti-news-c-104-1-slko1011-122579-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: कोविड योद्धाओं को फिर मिल सकता है रोजगार, कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: कोविड योद्धाओं को फिर मिल सकता है रोजगार, कवायद शुरू
Fri, 21 Aug 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। कोविड महामारी के दौरान विभिन्न सीएचसी-पीएचसी व भंगहा स्थित एल टू वार्ड में सेवा देने वाले संविदा कर्मियों को फिर से रोजगार मिलने की संभावना है। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित कुमार घोष ने सीएमओ को पत्र जारी कर इन कर्मियों को समायोजित करने का निर्देश दिया है। इस निर्देश के बाद सीएमओ कार्यालय में संबंधित कर्मियों का डाटा बेस तैयार करने की कवायद शुरू हो गई है।
महामारी के समय लोग डर के कारण अस्पतालों से दूरी बना रहे थे। वहीं, स्वास्थ्य कर्मी लोगों की जान बचाने के लिए डटे हुए थे। उस दौरान संविदा व आउटसोर्सिंग के माध्यम से 34 पदों पर भर्ती की गई थी। इनमें वार्ड बॉय, लैब टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स और स्वीपर जैसे पद शामिल थे। इन कर्मियों को 8000 से लेकर 22000 रुपये तक का मानदेय दिया जा रहा था। लगभग दो साल तक सेवाएं लेने के बाद इनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई थीं। अब सरकार ने इन कोरोना वॉरियर्स के रोजगार को लेकर फिर से कदम बढ़ाया है।
सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि उन्हें अपर मुख्य सचिव का निर्देश प्राप्त हुआ है। कार्यालय में कर्मियों का डाटा तैयार किया जा रहा है। शासन के निर्देशों के क्रम में आगे की कार्रवाई जारी रहेगी। इन कर्मियों का समायोजन भविष्य में हो सकता है।