{"_id":"5e710f758ebc3ea4e74fa41e","slug":"corona-s-fear-restriction-on-loyalty-training-srawasti-news-lko514040938","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के खौफ से निष्ठा प्रशिक्षण पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के खौफ से निष्ठा प्रशिक्षण पर रोक
विज्ञापन
प्रशिक्षणार्थी को प्रताण पत्र देते बीईओ।
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। एकीकृत सेवारत शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम (निष्ठा) के तहत ब्लॉक संसाधन केंद्र हरिहरपुररानी स्थान भिनगा व जमुनहा में शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित हो रहा था। द्वितीय चरण के इस प्रशिक्षण का सोमवार को समापन हुआ। वहीं शेष तीन चरणों का प्रशिक्षण अग्रिम आदेशों तक रोक दिया गया है। यह निर्णय कोरोना वायरस को देखते हुए लिया गया है।
ब्लॉक संसाधन केंद्र हरिहरपुररानी में चल रहे प्रशिक्षण के द्वितीय बैच के समापन पर खंड शिक्षा अधिकारी हरिहरपुररानी अखिलेश यादव ने कहा कि शिक्षक कभी पूर्ण नहीं होता। उसे जीवन के हर कदम पर कुछ नया सीखते रहना चाहिए। जिससे वह छात्रों को और बेहतर शिक्षा देकर उनके भविष्य को संवार सके। आज के परिवेश में नित्य नए प्रयोग हो रहे हैं। इसकी जानकारी शिक्षकों को होना अनिवार्य है। तभी वह बच्चों को बेहतर शिक्षा व संस्कार दे सकेंगे। प्रशिक्षक अनुराग पांडे ने स्वास्थ्य कल्याण से संबंधित प्रशिक्षण दिया। अजय गौतम ने आईसीटी का शिक्षा में योगदान के बारे में जानकारी दी।
तरुण कुमार गुप्त ने प्रशिक्षणार्थियों को हिंदी भाषा में जटिलताओं के बारे में बताया। आशुतोष गुप्ता ने कला समेकित शिक्षा के बारे में जानकारी दी, जबकि अरुण कुमार मिश्र ने अंग्रेजी विषय से संबंधित माड्यूल पर चर्चा की। इस दौरान सभी प्रशिक्षुओं ने ऑनलाइन प्रशिक्षण पश्चात सर्वे तथा विषय का फीडबैक दिया। मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी प्रतिभागियों से प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त अनुभवों की समीक्षा की। इसके साथ ही उन्हें प्रशिक्षण में सीखे गये विषयवस्तु तथा प्राप्त माड्यूल्स को विद्यालय में लागू करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित कर विद्यालय के अधिगम स्तर में सुधार के लिए शुभकामनायें दी गई। उन्होंने बताया कि शिक्षकों का तीन चरणों में अभी प्रशिक्षण होना था। इसे कोरोना को देखते हुए अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है। इस दौरान अनूप श्रीवास्तव, अशोक पाठक, एकता सिंह, आरती सिंह, अंशूरानी, मीनू, रोहित भारती, संदीप मिश्रा सहित अन्य शिक्षक व प्रशिक्षक मौजूद रहे। वहीं जमुनहा में अमरनाथ सिंह, आलोक गुप्ता, रेखा विश्वास, अर्चना गुप्ता, माला चौरसिया आदि मौजूद रहीं।