फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Cook will get five hundred for nutritional care

पोषण वाटिका देखभाल के लिए रसोइए को मिलेंगे पांच सौ

Thu, 04 Mar 2021 11:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Cook will get five hundred for nutritional care
श्रावस्ती। आंगनबाड़ी केंद्र अब शिक्षा के साथ ही सेहत का रोल माडल बनेंगी। पोषण अभियान के तहत जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका का निर्माण होना है। वाटिका की देखभाल के लिए स्कूल के रसोइये को पांच सौ रुपये प्रतिमाह का अलग से भत्ता मिलेगा। पहले चरण में जिले के 109 केंद्रों को चिन्हित किया गया है, जहां पर वाटिका बनाने के लिए पर्याप्त स्थान है। इसके लिये एक दिवसीय कार्यशाला बीते दिन बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित तथागत सभागार में हुई। चयनित केंद्रों के कार्यकर्ताओं के साथ संबंधित स्कूल के एक-एक रसोइए को पोषण वाटिका स्थापित करने के लिये हुई एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में जिले भर से लगभग 400 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ रसोइए जुटे।
विज्ञापन

कार्यशाला की शुरुआत डीएम टीके शिबु व सीडीओ ईशान प्रताप सिंह ने दीप प्रज्जवलन से की। डीएम ने कहा कि गांव में ऐसे तमाम सब्जी व फलदार वृक्ष लगाए जा सकते हैं। जो व्यक्ति को पूरे वर्ष पोषित रखने के लिए फल व सब्जी दे सकते हैं। सहजन भी इसी प्रकार का एक ऐसा पौधा है। सहजन शरीर को पोषित रखने में सक्षम है। ऐसी ही पोषण वाटिका में शाकभाजी व अन्य मौसमी पौधों को रोप कर उसमें लगने वाले फल का उपयोग बच्चों को दिए जाने वाले एमडीएम में भी किया जा सकता है। जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा सिंह ने बताया कि जनपद में पहले चरण में 109 केंद्र चयनित है। प्रशिक्षण के बाद से वहां वाटिका बनाने का काम शुरू होगा। कार्यक्रम के दौरान कृषि व उद्यान अधिकारियों ने वाटिका लगाने के कई गुर बताये। इस दौरान हुई प्रश्नोत्तरी में सही जवाब देने वाले प्रतिभागियों को जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सब्जियों के बीज देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के दौरान जिलास्तरीय कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनको मिला पुरस्कार
प्रश्रोत्तरी का सही जवाब देने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व रसोइयों में पुष्पा मिश्रा, राजवंती, कांती देवी, सृष्टि सिंह, कमलेश त्रिपाठी, रोशन आरा, माधुरी देवी, निर्मला शुक्ला, रूबी लता सिंह, रामकुमार, दीपा मिश्रा व कीर्ति अस्थाना को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed