{"_id":"5dbb1adf8ebc3e014d683076","slug":"congress-workers-remember-indira-gandhi-and-sardar-patel-srawasti-news-lko489679619","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी व सरदार पटेल को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी व सरदार पटेल को किया याद
विज्ञापन
सरदार पटेल व इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते कांग्रेसी।
- फोटो : SRAWASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि गुरुवार को राष्ट्रीय संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई। वहीं सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान भिनगा व इकौना में कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी व सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
भिनगा में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में अमन पांडेय ने दोनों के चित्र माल्यार्पण किया। उन्होंने इंदिरा गांधी व सरदार पटेल की ओर से देश की प्रति में दिए गए योगदान से सभी को अवगत कराया। वहीं इकबाल अहमद ने कहा कि इंदिरा गांधी राष्ट्र के अदम्य साहस की प्रतिमूर्ति थी। जो उदार हृदय होने के कारण देश के हर वर्ग के प्रति सहानुभूति रखती थीं।
वहीं उन्होंने सरदार पटेल की ओर से दिया गया नारा उत्पादन बढ़ाओ खर्च घटाओ को आज के समय में उपयोगी बताते हुए हर एक को इसका अनुपालन करने की बात कही। इस दौरान तुलसीराम, चंद्रपाल यादव, सौरभ श्रीवास्तव, अजीत शाद, मोहम्मद असलम, आफताब अहमद, मोहम्मद शफीक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के साथ विद्यालय की संस्थापिका भिनगा राज परिवार की राजा माता ज्योतिप्रभा कुमारी की जयंती मनाई गई। इस दौरान विद्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक राजकुमार अलक्षेंद्र कांत सिंह ने की।
विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव शिव पूजन सिंह ने कहा कि भिनगा सहित तराई क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने वाली राजमाता की ओर से क्षेत्र में जो योगदान किया गया वह सदियों तक याद किया जाता रहेगा। उन्होंने उपस्थित छात्र छात्राओं से इंदिरा गांधी व सरदार पटेल के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने की अपील की। इस मौके पर प्रधानाचार्य ज्योति प्रकाश पांडेय, डॉ. महेंद्र प्रसाद भारती, सुनील कुमार चौधरी, भोलानाथ तिवारी, मदन मोहन सिंह सहित काफी संख्या में छात्र छात्राएं व गुरुजन मौजूद रहे।