{"_id":"68f3db8d1bd35695110ae936","slug":"conduct-thorough-checks-on-people-crossing-the-border-asp-shravasti-news-c-104-1-slko1011-115037-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों की करें गहन जांच : एएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों की करें गहन जांच : एएसपी
Sat, 18 Oct 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 18 Oct 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
भारत नेपाल सीमा पर सुरक्षा का जायजा लेते एएसपी।- स्रोत: पुलिस
श्रावस्ती। धनतेरस, दीपावली व भाई दूज के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। सीमा क्षेत्र से गुजरने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है। एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने शनिवार को सीमा क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा लिया।
उन्होंने मल्हीपुर थाना क्षेत्र के तिकोनी तिराहा पर तैनात पुलिस कर्मियों से बार्डर पर सुरक्षा संबंधी कार्रवाई की जानकारी ली। पुलिस कर्मियों को एसएसबी जवानों के साथ समन्वय कर सघन जांच के लिए निर्देशित किया।
एएसपी ने थाना प्रभारी सौरभ सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों के साथ भारत-नेपाल सीमा स्थित विभिन्न चेक पोस्टों का निरीक्षण किया। उन्होंने तस्करी, मानव तस्करी, संदिग्ध आवागमन आदि को रोकने के लिए सतर्क रहने की अपील की। सीमा क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों की गहन जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसएसबी जवानों से भी सुरक्षात्मक जानकारी ली और चौकन्ना रहने के लिए निर्देशित किया।