फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Communicable Disease Campaign to run from October 1 to 31.

Shravasti News: एक से 31 अक्तूबर तक चलेगा संचारी रोग अभियान

Fri, 25 Sep 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 25 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Communicable Disease Campaign to run from October 1 to 31.
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारी बैठक हुई। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने अधिकारियों को अभियान में लापरवाही न बरतने और व्यापक जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक से 31 अक्तूबर और दस्तक अभियान 12 से 31 अक्तूबर तक चलेगा। अधिकारियों को स्वच्छता, साफ-सफाई और वेक्टर जनित रोगों के अनुकूल वातावरण खत्म करने की गतिविधियां प्रभावी ढंग से संचालित करने को कहा गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशा घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी और लक्षणयुक्त लोगों का नाम, पता व मोबाइल नंबर समेत विवरण ई-कवच पोर्टल पर अपलोड करेंगी। संभावित क्षय रोगियों की जानकारी भी जुटाई जाएगी। बैठक में सीडीओ शाहिद अहमद, सीएमओ डॉ. एके सिंह, डीपीआरओ निलेश प्रताप सिंह समेत अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed