फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Clouds are deceiving in Doab and Cachar region

दोआब व कछार क्षेत्र में धोखा दे रहे बादल

Sun, 01 Aug 2021 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Clouds are deceiving in Doab and Cachar region
श्रावस्ती। कवि घाघ की कहावत मशहूर है कि ‘दिन में बद्दर रात निबद्दर, चले पूर्वा झब्बर झब्बर, घाघ कहैं अस होनी होई कुंआ के पानी में धोबी धोई’। अर्थात सावन मास में दिन में आसमान पर बादल हो और रात में आसमान पूरी तरह से निर्मल हो जाए। धूल भरी पूर्वा हवाएं चले तो ऐसा मान लेना चाहिए कि ऐसा विकराल सूखा पड़ेगा कि धोबी को कपड़े धोने के लिए कुंए का ही सहारा लेना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिले में यही स्थिति विगत एक पखवारे से बनी हुई है, सावन के मेघ दगा दे रहे हैं। शनिवार को तराई क्षेत्र में भले ही झमाझम बरसात के बाद रविवार भोर से चल रही तेज पूर्वा हवाओं के कारण किसान सूखे की संभावनाओं को लेकर आशंकित नजर आने लगे हैं। खेत में लगी धान की फसल को सूखे से बचाने के लिए पंपिंग सेट का सहारा लेने को विवश हैं। शनिवार को सिरसिया क्षेत्र में हुई बरसात को नजर अंदाज कर दिया जाए तो जिले के शेष हिस्से में धूल उड़ रही है। तेज पूर्वा हवाओं के कारण खेतों की नमी भी तेजी से सूख रही है।
विज्ञापन

धान की रोपाई कर चुके किसानों के सामने अब अपनी फसल को सूखने से बचाने की चिंता उत्पन्न है। लोगों को मानना है कि यदि एक सप्ताह यही स्थिति बनी रही तो धान की पैदावार प्रभावित होगी। जिला कृषि अधिकारी आरपी राना ने बताया कि अभी स्थिति पूरी तरह सामान्य है। कुछ क्षेत्रों में समस्या है, वहां के किसानों को चाहिए कि वह खेतों की नमी बनाए रखने के लिए सिंचाई कर दें। जिससे फसल प्रभावित न हो। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed